HomeUncategorized27 जुलाई तक बनेंगे दिव्यांगजनो के विशिष्ट दिव्यांग पहचान पत्र

27 जुलाई तक बनेंगे दिव्यांगजनो के विशिष्ट दिव्यांग पहचान पत्र

हरिद्वार। जिला समाज कल्याण अधिकारी टीआर मलेठा ने सर्वसाधारण को सूचित करते हुये अवगत कराया है कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग भारत सरकार के पत्र दिनॉक 29 अप्रैल 2022 द्वारा 90 दिवसीय अंत्योदय कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद हरिद्वार को चयनित किया है, जिसके अन्तर्गत जनपद के चिन्हित/निवासरत समस्त दिव्यांगजनो के आगामी 27 जुलाई 2022 तक शत-प्रतिशत विशिष्ट दिव्यांग पहचान पत्र (यू०डी०आई०डी० कार्ड) बनाया जाना प्रस्तावित हैं।

जिला समाज कल्याण अधिकारी टीआर मलेठा ने लाभार्थियों से अनुरोध किया है कि जिन दिव्यांगजनो के विशिष्ट दिव्यांग पहचान पत्र अभी तक नही बने हैं, ऐसे दिव्यांगजन विशिष्ट दिव्यांग पहचान पत्र (यू०डी०आई०डी० कार्ड) पंजीकरण हेतु अपने मूल दिव्यांग प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, माता का नाम, एक पासपोर्ट साईज फोटो एवं हस्ताक्षर/अगूठे के निशान सहित किसी भी जनसेवा केन्द्र (CSC) से www.swavlambancard.gov.in साईट पर अपलोड कर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि यदि पंजीकरण में कोई असुविधा होती हैं, तो सम्बन्धित विकास खण्ड के सहायक समाज कल्याण अधिकारी से सम्पर्क कर सकते हैं

ब्यूरो रिर्पोट

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments