Homeउत्तराखंडडोर टू डोर जनसंपर्क कर सपा प्रत्याशी राजा त्यागी ने मांगे वोट,...

डोर टू डोर जनसंपर्क कर सपा प्रत्याशी राजा त्यागी ने मांगे वोट, जनता को बता रहे स्थानीय जनप्रतिनिधि का विकास (भ्रष्टाचार)

Share

रुड़की। समाजवादी पार्टी से रुड़की विधानसभा के प्रत्याशी राजा त्यागी के चुनाव प्रचार ने रफ्तार पकड़ ली है। जहां-जहां भी वह जा रहे है, युवाओं और बुजुर्गों का असीम प्यार उन्हें मिल रहा है। साथ ही लोग उन्हें जीत का आशीर्वाद भी दे रहे है। इस दौरान सपा प्रत्याशी राजा त्यागी अपने समर्थकों के साथ ईसाई बस्ती पठानपुरा में सोत पहुंचे, जहाँ लोगों ने उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने का आशीर्वाद दिया। साथ ही कहा कि रुड़की शहर की जनता उनके साथ है ओर राजा त्यागी को जिताकर देहरादून की पंचायत में भेजने का काम किया जायेगा। लोगों से मिल रहे अपार जनसमर्थन से राजा त्यागी गदगद नजर आ रहे हैं। इस दौरान राजा त्यागी ने लोगों को भरोसा दिया कि वह जीतने के बाद शहर को एक मॉडल शहर के रूप में विकसित करने का काम करेंगे। साथ ही शहर को विकास की गति प्रदान की जाएगी, जो पिछले कई सालों से रुकी हुई है। इस दौरान लोगों ने समाजवादी पार्टी जिंदाबाद, राजा त्यागी जिंदाबाद के नारे भी लगाये।

Share

The post डोर टू डोर जनसंपर्क कर सपा प्रत्याशी राजा त्यागी ने मांगे वोट, जनता को बता रहे स्थानीय जनप्रतिनिधि का विकास (भ्रष्टाचार) appeared first on uttarakhandupdate.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments