Homeउत्तराखंडब्राह्मण समाज निकालेगा भगवान परशुराम जयंती पर भव्य शोभायात्रा

ब्राह्मण समाज निकालेगा भगवान परशुराम जयंती पर भव्य शोभायात्रा

ब्राह्मण समाज की इकाइयों ने संयुक्त रुप से भगवान परशुराम शोभायात्रा
इस अवसर पर शोभा यात्रा के संयोजक सौरभ भूषण शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम ब्राह्मण समाज के साथ-साथ सम्पूर्ण सनातन धर्म के मानने वालों के भगवान हैं। भगवान परशुराम भगवान विष्णु के छठे अवतार हैं। हम सबको भगवान परशुराम की शोभायात्रा में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करना चाहिए और धर्म लाभ लेना चाहिए। भगवान परशुराम की शोभायात्रा रुड़की में 15 मई 2022 दिन रविवार दोपहर के 3ः30 बजे दुर्गा चौक से आरंभ होगी। इस अवसर पर कार्यक्रम के अध्यक्ष जेपी शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम शोभायात्रा रुड़की नगर में मुख्य बाजारों से भ्रमण करते हुए बीटी गंज के मैदान में सायं 7ः30 बजे संपन्न होगी। वहीं भारतीय ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष सतीश शर्मा ने बताया कि महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरि महाराज शोभायात्रा में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहेंगे और सभी भक्तजनों को आशीर्वाद प्रदान करेंगे। इस अवसर पर जनपदीय ब्राह्मण सभा शाखा रुड़की के अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने कहा कि समारोह में अति विशिष्ट अतिथि के रुप में पंडित मनोहर लाल शर्मा पूर्व राज्यमंत्री एवं विशिष्ट अतिथि के रुप में रमेश कुमार शर्मा समाजसेवी एवं डॉक्टर सुरेंद्र कुमार कौशिक, कौशिक पैथोलॉजी लैब समारोह में प्रतिभाग करेंगे। इस अवसर पर आचार्य पंडित रमेश सेमवाल, अध्यक्ष सर्व ब्राह्मण समाज ने कहा कि शोभायात्रा का शुभारंभ विद्वान आचार्य एवं पंडितों के द्वारा मंत्र उच्चारण से किया जाएगा। इस अवसर पर संयोजक मंडल से राहुल शर्मा सह संयोजक, शोभित गौतम, युवा अध्यक्ष, अरुण शर्मा सह संयोजक, श्रीमती दीपा कौशिक महिला विंग अध्यक्ष, ऋषिपाल शर्मा संरक्षक, आदित्य शर्मा, सचिन पंडित, रोहित शर्मा, सतीश शर्मा, अमरीश शर्मा, डॉक्टर टेकवल्लभ, प्रमोद शर्मा एडवोकेट, राजकुमार शर्मा, शुभम शर्मा, सुमित भारद्वाज, अनुज शर्मा, सतीश शर्मा, सुनील शर्मा, संजीव शर्मा आदि सहित बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद रहे।

ब्यूरो रिर्पोट

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments