Homeउत्तराखंडउत्तराखंड:कुट्टू का आटा खाने वाले सावधान,78 लोगों की बिगड़ी हालत, अस्पताल में...

उत्तराखंड:कुट्टू का आटा खाने वाले सावधान,78 लोगों की बिगड़ी हालत, अस्पताल में भर्ती

हरिद्वार : नवरात्रि पर कुट्टू का आटा खाने से लोगों के बीमार होने की खबर सामने आई है। नवरात्रि पर्व पर कुट्टू का आटा खूब बिकता है। हर साल कुट्टू के आटे से लोगों के बीमार होने की घटनाएं लगातार सामने आती हैं।

ऐसा ही एक मामला हरिद्वार जिले में भी सामने आया है जहां 78 लोग कुट्टू का आटा खाने से बीमार हो गए सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शहर के विभिन्न क्षेत्रों से 78 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया गया है। पिछले साल की तुलना में इस बार फूड प्वॉइजनिंग के ज्यादा मामले सामने आए हैं।

वहीं, श्यामपुर गांव के पास भी परिचालक लोग फूड प्वॉइजनिंग के शिकार हुए हैं। जिला अस्पताल के CMS डॉ. चंदन मिश्रा का कहना है कि मरीजों को उपचार देना शुरू कर दिया गया है। कुछ की हालात ज्यादा खराब है। समय पर इलाज शुरू कर दिया गया है। जिससे मरीजों को जल्द राहत मिल सकेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments