Homeउत्तराखंडहिंदू मुस्लिम की नही अधिकारों लड़ाई लड़ने वाली पार्टी है आसपा, चंद्रशेखर...

हिंदू मुस्लिम की नही अधिकारों लड़ाई लड़ने वाली पार्टी है आसपा, चंद्रशेखर आजाद ने प्रत्याशी जितेंद्र के समर्थन

झबरेड़ा। ( राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ‘रावण’ ने कहा दलित-मुस्लिम के साथ साथ सभी वर्गों के लोग आसपा को अपने हकों की लड़ाई लड़ने वाली पार्टी मान कर जुड़ रहे हैं। आसपा किसी के अधिकारों का हनन नही होने देगी। गरीब, मजदूरों व दबे-कुचले लोगो की आवाज को बुलंद करने में आसपा अहम भूमिका निभायेगी। सभी लोग आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशियों को जिताने में जी-जान से लगे रहे। लाठरदेवा हूण में आसपा के कैम्प कार्यालय पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रशेखर आजाद ‘रावण’ ने कहा जनता के अधिकारों का हनन नही होने दिया जायेगा। अन्याय के खिलापफ हर तरपफ मुहिम चल रही है। समाज के हर वर्ग के लोगों को आसपा में सम्मान मिल रहा हैं। झबरेड़ा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी जितेंद्र प्रमुख ने कहा कि सभी गावों में लोगो का सहयोग लगातार मिल रहा है। पार्टी की नीति-रीति से लोग रोज जुड़ते जा रहे हैं। उन्होंने ने भाजपा, कांग्रेस व बसपा पर कई आरोप लगाये। इस दौरान संजय, रविन्द्र, भागमल, करन सिंह, प्रधानआदि सामिल रहे

ब्यूरो रिपोर्ट

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments