Homeउत्तराखंडहरिद्वार (गंगाजल) लेने जा रहे युवक व साथी का एक्सीडेंट मौके पर

हरिद्वार (गंगाजल) लेने जा रहे युवक व साथी का एक्सीडेंट मौके पर

हरिद्वार कांवड़ (गंगाजल) लेने जा रहे बाइक सवार एक युवक की टोल प्लाजा के पास ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे में बाइक पर सवार एक युवक घायल हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया। साथ ही ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है।

रुद्रपुर के सुभाष कॉलोनी निवासी बादल (22) पुत्र राजू अपने भाई पंकज और दोस्त शिवम पुत्र दलीप दास व परवेस कोहली पुत्र बृजलाल के साथ रात लगभग 12 बजे रुद्रपुर से हरिद्वार गंगाजल लेने दो बाइक से निकले थे। इसी दौरान कुंडा थाना क्षेत्र स्थित टोल प्लाजा के पास रात लगभग 3 बजे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार बादल को अपनी चपेट में ले लिया।

हादसे में बादल की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसके साथ बैठा उसका दोस्त शिवम घायल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर हादसे की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने सुबह ही पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों के मुताबिक बादल तीन भाई पंकज व कन्हैया थे। बताया बादल अविवाहित है और ठेली लगाकर घर का भरण-पोषण करता था। उधर कुंडा थाना प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया आरोपी ट्रक चालक को हिरासत में लेकर ट्रक कब्जे में लिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments