Homeउत्तराखंडमुख्यमंत्री का फूंका पुतला भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेसियों ने लगाय...

मुख्यमंत्री का फूंका पुतला भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेसियों ने लगाय आरोप

रुड़की कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष कारण माहरा व प्रभारी देवेंद्र यादव के निर्देशन में महानगर अध्यक्ष कलीम खान व कांग्रेस प्रदेश महासचिव सचिन गुप्ता के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने भर्ती घोटाले के विरोध में चंद्रशेखर चौक पर एकत्र होकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पुतला फूंका। साथ ही उनसे अपना इस्तीफा दिए जाने की भी मांग की। महानगर अध्यक्ष कलीम खान ने बताया कि उत्तराखंड में भर्ती घोटाले, पेपर लीक, सहकारिता, शिक्षा, विधानसभा सहित तमाम विभागों में मनचाहे लोगों को भर्ती किया गया, जो प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को बड़ा झटका है और उनकी कुशलता पर भी करारा तमांचा है। उन्होंने मुख्यमंत्री और भाजपा कार्यकाल में असंवैधानिक रूप से भर्ती कराने के लिए इस्तीफा देने की मांग की। साथ ही कहा कि पात्र लोगों को उन्होंने दरकिनार किया। प्रदेश महासचिव सचिन गुप्ता ने कहा कि एक ओर सरकार प्रदेश के युवाओं को रोजगार का नारा दे रही है, तो वहीं उनका हक छीन रही है और नियुक्ति अपने मनचाहे नेताओं की कर रही है। उन्होंने पेपर लीक कर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया और अपने चहेतों को पेपर भर्ती से पहले ही रोजगार दे दिया। जबकि सरकार बेरोजगार युवाओं से पैसे कमा रही है, जिससे पात्र युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो गया है। कहा कि पूरे मामले की जांच सीबीआई द्वारा निष्पक्ष रूप से कराई जाए, ताकि प्रदेश के बेरोजगारों को रोजगार मिल सके और जिन्होंने घोटाले किए तथा बेरोजगारों का हक मारा, वह सलाखों के पीछे जा सके। इस अवसर पर पूर्व मंत्री राम सिंह सैनी, राजेंद्र भाटी, सुधीर शांडिल्य, आशीष सैनी, भूषण त्यागी, श्रवण गोस्वामी, कमलेश कुमार, मकसूद हसन, उमेद गाजी, जसविंदर सिंह एडवोकेट, मंजू कश्यप, रितु कंडियाल, सुभाष सैनी, राजकुमार सैनी, राजबीर सिंह रोड, गुड्डू पार्षद, देवेंद्र चौधरी, नौशाद, राहुल सैनी, शकील अहमद, अमित सोनकर, सुनील कश्यप, चारु चंद्र पार्षद, मुनेश त्यागी, समीर, सरदार कुलदीप सिंह, कादिर, नासिर हुसैन आदि कांग्रेसी मौजूद रहे।
ब्यूरो रिर्पोट

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments