Homeउत्तराखंडखाई में गिरी,स्कोर्पियो कार एक की मौत, दो गंभीर घायल

खाई में गिरी,स्कोर्पियो कार एक की मौत, दो गंभीर घायल

रुड़की कलियर के बीच गांव मेहवड़ कला से रुड़की की ओर आने वाली कांवड़ पटरी पर एक स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर नीचे गहरी खाई में पलट गई। कार खाई में गिरने से तीनों युवक गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुँची पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को अस्पताल भिजवाया। जहाँ चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया गया।
बताया गया है कि बहादराबाद निवासी तीन युवक दीपांशु, अंकित और सारिक स्कॉर्पियो कार में सवार होकर कलियर की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह बाजूहेड़ी के निकट पहुंचे, तभी उनकी कार अनियंत्रित होकर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। वहीं सड़क से गुजर रहे राहगीरों की मौके पर भारी भीड़ लग गई और बचाव के लिए नीचे खाई की ओर दौड़ पड़े। मामले की सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को कार से बाहर निकाला और अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने 18 वर्षीय दीपांशु को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य दोनों का उपचार चिकित्सकों द्वारा किया जा रहा है। वही मामले की जानकारी पुलिस द्वारा परिजनों को दे दी गई

ब्यूरो रिर्पोट

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments