Homeउत्तराखंडकिसान ठाकुर भानु प्रताप सिंह, फर्जी किसान नेताओं की संपत्ति की हो...

किसान ठाकुर भानु प्रताप सिंह, फर्जी किसान नेताओं की संपत्ति की हो जाँच

रुड़की भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह का उत्तराखंड आगमन पर जगह जगह कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस दौरान नगला इमरती गांव में हरिद्वार जिलाध्यक्ष इकलाख खान के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बोलते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने कहा कि जल्द ही उत्तराखंड में भी सगठन को मजबूत किया जाऐगा। उन्होने कहा कि आगामी 9, 10 व 11 जून को भाकियू (भानु) का राष्ट्रीय सम्मेलन हरिद्वार में हरकी पैड़ी पर होने जा रहा है। जिसमें प्रत्येक राज्य से कार्यकर्ता पहुंचेगे।
सोमवार को उत्तराखंड दौरे पर निकले राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानुप्रताप सिंह का कार्यकर्ताओं ने नारसन बॉर्डर पर जोरदार स्वागत किया। जिसके बाद उनका काफिला नारसन से होता हुआ मंगलौर पहुंचा, उसके बाद हरिद्वार जिलाध्यक्ष इकलाख खान के आवास नगला इमरती में कार्यकताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने कहा कि वह अपने कार्यकताओं के लिए जान भी दे देंगे। वह पिछले 40 वर्षो से किसानों कि सेवा में है और यह सेवा कार्य जारी रहेगा। जो लोग किसान भाइयों को परेशान करेगा, उसको बक्सा नही जाऐगा। उन्होंने कहा कि वह सभी धर्मो जातियों का सम्मान करते है। चाहें पुलिस के लोग हों, चाहें प्रशासन के हों या सांसद हों, वह हमारे कार्यकर्ताओं से न टकराये, यदि कोई ऐसा करता है, तो, वह उसको कान पकड़कर सुधारेंगे। उन्होंने कहा कि जो राजनेता, पुलिस प्रशासन, शासन के लोग ईमानदारी से काम कर रहे है, उनका सम्मान किया जाऐगा। एक सवाल का जवाब में उन्होंने कहा कि हम सब कुछ इंतजाम करके चल पड़े है। उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड सरकार से वार्ता करेंगे और केंद्र सरकार से भी वार्ता करेंगे। किसानों की समस्यायों का समाधान किया जाऐगा। जो किसानों की बात करेगा, वही देश में राज करेगा। जो अनेकों संगठन बने है, उन पर बोलते हुआ कहा कि जो अनेकों संगठन बने है, वह बेईमान है और किसानों को लूटने का काम करते है। भारतीय किसान यूनियन (भानु) किसानों की समस्याओं का समाधान करने के लिए बनी है। उन्होंने केंद्र सरकार व सुप्रीम कोर्ट से अपील करते हुए कहा कि वह किसान नेताओं की जांच कराए, तो आधे से ज्यादा नेता जेल में होंगे। उन्होंने कहा कि जांच की शुरुआत सबसे पहले उनसे हो। इस दौरान उन्होंने इकलाख खान की टीम की भी प्रशंसा की। इस मौके पर नितिन चौधरी राष्ट्रीय महासचिव, परविंदर चौधरी प्रदेश अध्यक्ष युवा, जिलाध्यक्ष इकलाख खान, कुर्बान अली प्रदेश संगठन मंत्री, मो. मुर्तजा जिला उपाध्यक्ष, मुस्कान प्रधान ब्लॉक अध्यक्ष , आदि मौजूद रहे।
ब्यूरो रिर्पोट

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments