HomeUncategorizedऋषिकेश गोवा बीच पर हुरदंग मचाने वाले सात व्यक्तियों का लक्ष्मणझूला...

ऋषिकेश गोवा बीच पर हुरदंग मचाने वाले सात व्यक्तियों का लक्ष्मणझूला पुलिस ने किया चालान

लक्ष्मणझूला। पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड अशोक कुमार के आदेशानुसार समस्त उत्तराखण्ड राज्य में चलाए जा रहे मिशन मर्यादा विशेष अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यशवन्त सिंह चौहान पौड़ी गढ़वाल के निर्देशन में एवं प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मणझूला संतोष कुँवर के नेतृत्व में झूला गंगा के किनारे स्थित घाटो पर पुलिस टीम गठित कर लगातार गस्त कर निगरानी की जा रही है। जिसके क्रम में 07 मई 2022 को गस्त के दौरान लक्ष्मणझूला पुलिस टीम के द्वारा गोवा बीच पर हुड़दंग कर रहे निम्न व्यक्तियों को तत्काल गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की गयी। जनपद पुलिस द्वारा मिशन मर्यादा विशेष अभियान लगातार जारी है।

व्यक्तियों के नाम पता

अविनाश पुत्र सत्यवीर सिंह निवासी गंगा विहार दिल्ली उम्र 30 वर्ष
अमित कुमार पुत्र गणेश निवासी मुन्नार एंक्लेव बंजारा वाला देहरादून थाना पटेल नगर जनपद देहरादून उम्र 33 वर्ष
विकास सिंह पुत्र रणबीर सिंह निवासी ग्राम कमरा रुद्रप्रयाग जिला रुद्रप्रयाग उम्र 23 वर्ष
आशु शर्मा पुत्र अनिल कुमार शर्मा निवासी राम नगर गाजियाबाद थाना सिहानी गेट उम्र 29 वर्ष
नरेश पुत्र राजेंद्र निवासी करोल बाग दिल्ली उम्र 29 वर्ष
मुकुल पुत्र अजय शर्मा निवासी राम नगर गाजियाबाद थाना सिहानी गेट गाजियाबाद उम्र 28 वर्ष
पंकज पुत्र तरसेम कुमार निवासी करोल बाग दिल्ली उम्र 31 वर्ष

पुलिस टीम

प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह कुंवर
कांस्टेबल 384 वीरेंद्र कुमार
कांस्टेबल जल पुलिस अनुराग
कांस्टेबल जल पुलिस रोहित

ब्यूरो रिर्पोट

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments