Homeउत्तराखंडउत्तराखंड विधायक वीरेंद्र कुमार जाती की कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा से...

उत्तराखंड विधायक वीरेंद्र कुमार जाती की कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा से शिष्टाचार भेंट

रुड़की।झबरेड़ा विधायक वीरेन्द्र जाती व कांग्रेसी नेता अवनीश चौधरी मंगलवार को देहरादून स्थित पार्टी कार्यालय पर कांग्रेस पाटी के नव-निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा से मिले और उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनने पर पुष्प बुके भेंटकर शुभकामनाएं दी। इस दौरान विधायक वीरेन्द्र जाती ने कहा कि आपके नेतृत्व में पार्टी उत्तराखण्ड में नया मुकाम हासिल करेगी। साथ ही पार्टी को मजबूती मिलेगी। वीरेन्द्र जाती ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा एक ईमानदार और पढ़े-लिखे होने के साथ-साथ अच्छी छवि के नेता हैं। साथ ही कहा कि आगामी चुनाव में पार्टी प्रदेश में अच्छा प्रदर्शन करेगी तथा विपक्षियों को धूल चटायेगी। इस दौरान विधायक वीरेन्द्र जाती ने कहा कि करन माहरा को हाईकमान द्वारा जो जिम्मेदारी दी गई है, उस पर वह पूरी तरह खरा उतरने का काम करेंगे तथा पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे। इस दौरान नव-नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने झबरेड़ा विधायक वीरेन्द्र जाती व अवनीश चौधरी का हृदय से आभार प्रकट किया और आग्रह किया कि पाटी में युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में जोड़ें तथा आम जनता के काम करें ताकि कांग्रेस पार्टी फिर से सत्ता में आ सके। वहीं दूसरी ओर विधायक वीरेन्द्र जाती ने नव-नियुक्त नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य से भी मुलाकात की और उन्हें पुष्पगुच्छ देकर शुभकामनाएं दी। साथ ही कहा कि उनके नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के विधायक विपक्ष की भूमिका में मजबूती के साथ लड़ाई लड़ेंगे। वहीं नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने विधायक वीरेन्द्र जाती का आभार प्रकट किया।

ब्यूरो रिपोर्ट

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments