Homeउत्तराखंडकैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने खानपुर विधायक उमेश कुमार का किया जोरदार...

कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने खानपुर विधायक उमेश कुमार का किया जोरदार स्वागत

आज ढंडेरा में कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन द्वारा खानपुर विधायक उमेश कुमार का ज़ोरदार स्वागत किया गया। उक्त स्वागत कार्यक्रम का आयोजन डॉक्टर संजय गौतम द्वारा अपने प्रतिष्ठान प्रांगण में रखा गया था, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने अपने विधायक का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष सन्दीप शर्मा द्वारा की गई। इस मौके पर विधायक उमेश कुमार ने कहा कि जिन
उम्मीदों के साथ जनता ने उन्हें विधानसभा में भेजने का काम किया है, उस पर वह खरा उतरेंगे। उन्होंने कहा कि जनता से उन्होंने जो वायदे किये थे, वह भी जल्द पूरा करायेंगे। उमेश शर्मा ने कहा कि खानपुर में जो विकास को गति मिलनी चाहिए थी, वह आज नहीं मिली, जिसका खामियाजा खानपुर की जनता को भुगतना पड़ा, लेकिन अब समय आ गया है कि इस क्षेत्र की तस्वीर बदलने का काम उनके द्वारा किया जाएगा। इस दौरान विधायक उमेश कुमार की पत्नी एवं एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भी अपने विचार रखे। ब्यूरो रिपोर्ट

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments