Homeउत्तराखंडउत्तराखंड: नींबू का स्वाद भूल जाएंगे,रेट जानकर उड़ जाएंगे होश,

उत्तराखंड: नींबू का स्वाद भूल जाएंगे,रेट जानकर उड़ जाएंगे होश,

हरिद्वार: कमर तोड़ रही है महंगाई। खाने की थाली का जायका भी बिगड़ चुका है। रसोई से लेकर ऑफिस जाने तक का बजट भी पूरी तरह से गड़बड़ा गया है। पेट्रोल-डीजल सौ के पार पहुंच चुका है। फल और सब्जियों के रेट भी लगातार बढ़ रहे हैं, जिसके चलते लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह है कि उत्तराखंड में कुछ शहरों में नींबू के दाम 250 रुपये किलो के पार हो गए हैं। पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से उत्‍तराखंड में सब्जियां और फल महंगे हो गए हैं। हरिद्वार के एक एक सब्जी विक्रेता ने बताया है कि लगभग सभी सब्जियों के दाम बढ़ गए हैं। नींबू 200-250 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। इतना ही नहीं, अन्य सब्जियों के दाम भी तेजी से बढ़ रहे हैं। कांग्रेस ने महंगाई मुक्त भारत अभियान के तहत गुरुवार को देहरादून शहर में पदयात्रा निकाली। इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेसी चुक्खूवाला में एकत्रित हुए, जहां से सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए इंदिरानगर कालोनी, लसियाल चौक होते नवविहार तक पदयात्रा निकाली। इस दौरान हुई सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा सरकार महंगाई पर नियंत्रण नहीं कर पा रही है। लगातार पेट्रोल, डीजल के दाम बढऩे से आवागमन महंगा हो गया है, जिस वजह से खाद्य सामग्री के दाम में पांच प्रतिशत तक की बढ़ोत्तरी हो गई है। इसके अलावा रसोई गैस, सब्जी के दाम में भी उछाल आने से घर का बजट गड़बड़ा गया है।

ब्यूरो रिपोर्ट

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments