Homeउत्तराखंडउत्तराखंड पहली बार बन शक्ति है महिला CM, इनके नाम की हो...

उत्तराखंड पहली बार बन शक्ति है महिला CM, इनके नाम की हो रही चर्चा

देहरादून: राज्य का अगला सीएम कौन होगा? ये सवाल हर कोई पूछ रहा है। कई नामों पर चर्चा चल रही है। लेकिन, पहली बार किसी महिला का नाम भी सामने आया है। ये कोई और नहीं, बल्कि भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष हैं। भाजपा ने उनका टिकट यमकेश्वर से काट दिया था। लेकिन, जब सवाल खड़े हुए तो उनको कोटद्वार से मैदान में उतारा गया।

पूर्व सीएम जनरल बीसी खंडूड़ी की बेटी ऋतु खंडूड़ी का नाम मुख्यमंत्री के लिए चर्चा में है। यह पहली बार हो रहा है जब उत्तराखंड में किसी महिला का नाम सीएम की रेस में इतनी मजबूती से चल रहा है। हालांकि, इससे पहले कांग्रेस में इंदिरा हृदयेश के नाम भी चर्चा होती रहती थी, लेकिन वो कभी सीएम नहीं बन पाई।

राज्य में भाजपा ने 47 तो वहीं कांग्रेस ने 19 सीटों पर जीत हासिल कर अपना झंडा गाड़ा। वहीं अब भाजपा में सीएम को लेकर मंथन शुरु हो गया है। कई लोगों ने धामी को ही फिर से सीएम बनाने की मांग की है। चंपावत से विधायक कैलाश गहतोड़ी तो धामी के लिए अपनी सीट तक छोड़ने को तैयार हैं।

सीएम धामी के नाम ही चर्चा भी हो रही है। उनके अलावा धनसिंह रावत, सतपाल महाराज, अजय भट्ट, अनिल बलूनी और रमेश पोखरियाल निशंक का नाम भी चर्चा में है। अब एक महिला विधायक का नाम भी चर्चाओं में आ गया है।महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने महिला मुख्यमंत्री बनाने की मांग की है और जोरदार नारेबाजी की है। जी हां हम बात कर रहे हैं बीसी खंडूरी की बेटी ऋतु खंडूरी की।

ऋतु खंडूरी के नाम को लेकर शनिवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में महिला कार्यकर्ताओं ने कोटद्वार विधायक ऋतु खंडूरी के नाम के जमकर नारे लगाए। और साथ ही उन्हें ही अगला सीएम बनाने की मांग की। महिला विधायक को सीएम बनाने की मांग कार्यकर्ताओं ने की। भाजपा कार्यालय में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता कोटद्वार से निर्वाचित हुई विधायक ऋतु खंडूरी के स्वागत के लिए जमा हुई और महिलाओं ने ऋतु खंडूरी जिंदाबाद के नारे लगा रहीं हैं। ऋतु खंडूरी के साथ ही महिला मोर्चा के पक्ष में नारेबाजी की जा रही है।

ब्यूरो रिपोर्ट

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments