Homeउत्तराखंडकॉलेज छात्रा का हत्यारा छात्र गिरफ्तार

कॉलेज छात्रा का हत्यारा छात्र गिरफ्तार

देहरादून: राजधानी देहरादून में छात्रा की गोली मारकर हत्या मामले में हत्यारोपी छात्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। छात्रा वंशिका बंसल की हत्या के मामले में आरोपी छात्र आदित्य तोमर कल से ही फरार चल रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

रायपुर थाना पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया था। आदित्य तोमर ने छात्रा वंशिका बंसल की कॉलेज के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस पूरे मामले में सिद्धार्थ कॉलेज के प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर मृतका के पिता ने गंभीर आरोप लगाए हैं।

आरोपी आदित्य तोमर मूल रूप से शामली उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। वो किराये पर ईश्वर विहार सुंदर वाला में रहता था। रायपुर पुलिस इस घटना के बाद से लगातार फरार छात्र की तलाश में थी

ब्यूरो रिपोर्ट

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments