Homeउत्तराखंडदेश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद को भावभीनी श्रद्धांजलि

देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद को भावभीनी श्रद्धांजलि

रुड़की। तहसील कैम्प कार्यलय पर भाजपा नेता प्रदेश अध्यक्ष मानवाधिकार संगठन ब्यूरो राष्ट्र सम्मान संघ नवीन कुमार जैन एडवोकेट के नेतृत्व में स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद की 59वी पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान एडवोकेट नवींन जैन ने कहा कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख नेता थे। देशभक्तों के मसीहा थे व शहीदों की वकालत कर अंग्रेजी शासकों की कैद से रिहा करा भारत माता की सेवा का जज्बा रखते थे। उन्होंने देश की आजादी के लिए अंग्रेजी हुकूमत से संघर्षिल समय गुजारा था। वह स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति थे। उन्होंने भारतीय संविधान निर्माण में अहम भूमिका निभाई थी। इसी क्रम में एडवोकेट सुनींल गोयल ने कहा कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद स्वतंत्र भारत के पहले मंत्रिमंडल में कृषि व खाद्य मंत्री का पद भार भी रहा था। उन्होंने इस पद पर रहते हुए राष्ट्रहित में अनेक जनहित कार्य किए थे। इसलिए प्यार से वह राजेंद्र बाबू के नाम से भी पुकारे जाते थे। इस अवसर पर अधिवक्ता सुनींल गोयल, अशोक कुमार, रविंद्र पाल वर्मा, मोहकम सिंह, अभिनव गोयल, एडवोकेट आशीष पंडित, रितेश कुमार, बृजेश सैनी, राकेश, पंकज जैन, राजेश वर्मा, सचिन गोंड़वाल, ब्रजेश सैनी, अध्यक्ष गोरखा समाज जसवंत सिंह थापा, नरेश कुमार जैन समाज अध्यक्ष नरेंद्र जैन आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments