Homeउत्तराखंडउत्तराखंड: यूक्रेन संकट पर सरकार ने छात्रों लाने नियुक्त किए नोडल अधिकारी

उत्तराखंड: यूक्रेन संकट पर सरकार ने छात्रों लाने नियुक्त किए नोडल अधिकारी

देहरादून: रूस और यूक्रेन के बीच छिड़े युद्ध को लेकर उत्तराखंड सरकार भी चिंतित है। सरकार यूक्रेन में फंसे उत्तराखंड के छात्रों की सुरक्षा पर लगातार नजर बनाए हुए है। जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विदेश मंत्रालय और प्रधानमंत्री कार्यालय से संपर्क किया।

अब सरकार ने नोडल अधिकारी भी नियुक्त कर दिया है। सरकार ने राज्य के वहां फंसे छात्रों की जानकारी और सुरक्षा के के लिए पुलिस उपमहानिरीक्षक कानून व्यवस्था पी. रेणुका देवी को नोडल अधिकारी और प्रमोद कुमार पुलिस अधीक्षक कानून व्यवस्था को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है।

अधिकारियों को यूक्रेन में फंसे छात्रों के परिजनों से संपर्क कर जानकारी जुटाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सोशल मीडिया में फैलाई जा रही अफवाहों पर भी नजर बनाए रखने के लिए कहा गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments