Homeउत्तराखंडउत्तराखंड : टिहरी के युवक ने दिल्ली में की ऐसे हैवानियत, जानकर...

उत्तराखंड : टिहरी के युवक ने दिल्ली में की ऐसे हैवानियत, जानकर कांप उठेगा कलेजा

टिहरी निवासी युवक ने ऐसी घिनौनी हरकत को अंजाम दिया है, जिससे देवभूमि शर्मसार हो गई। युवक ने दिल्ली में बुराड़ी में एक महिला की हत्या कर दी। इतना ही हत्या के बाद युवक ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। हत्या करने के बाद उसने युवती की लाश के साथ दुष्कर्म किया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दिल्ली पुलिस ने बुराड़ी के कौशिक एनक्लेव में युवती की हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए उसकी ही सहेली के पति अमन सिंह बिष्ट को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बताया कि उसने पत्नी की सहेली से यौन संबंध बनाने की कोशिश की थी, लेकिन विरोध करने पर उसकी हत्या कर दी। फिर शव के साथ सेक्स किया।

खबरों की मानें तो अमन सिंह बिष्ट अपनी पत्नी के साथ पिछले करीब डेढ़ साल से कौशिक एनक्लेव में रह रहा था। वह मूल रूप से टिहरी का रहने वाला है। अमन की पत्नी काम पर गयी हुई थी, तभी अमन पत्नी की सहेली को घर ले आया। अमन ने अपनी पत्नी की सहेली को कहा कि वह पत्नी के लिए साड़ी खरीदना चाहता है। उसके बाद उसके साथ जबरदस्ती करने लगा।

विरोध करने पर अमन ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। 24 वर्षीय युवती की हत्या करने के बाद अमन ने उसके शव के साथ दुष्कर्म किया और मौके से फरार हो गया। घटना का पता उस वक़्त चला जब कौशिक एनक्लेव में अमन की पत्नी जब घर लौटी तो देखा कि उसकी सहेली का अर्द्धनग्न शव घर में पड़ा है और पति फरार था।

पुलिस ने महिला के पति को संदिग्ध मानते हुए तलाश शुरू की। सोमवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने हत्या करने और फिर शव के साथ दुराचार करने की बात कबूली। पुलिस के अनुसार, आरोपी का वैवाहिक जीवन ठीक नहीं चल रहा था और वह यौन कुंठित है। पुलिस ने अमन सिंह बिष्ट को रविवार को राजस्थान के जयपुर से गिरफ्तार किया था।

पूछताछ में अमन ने बताया कि उसकी पत्नी के साथ उसके संबंध अच्छे नहीं थे। वह वैवाहिक जीवन से संतुष्ट नहीं था। साथ ही सेक्स पावर बढ़ाने की दवा के साथ-साथ ड्रग्स भी लेता था। पीड़िता की हत्या उसने हवस को पूरा करने के इरादे से ही की थी। आरोपी की पत्नी और परिवार इस घटना से सकते में है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments