Homeअपराधउत्तराखंड में सनसनीखेज वारदात, पत्नी ने ब्लेड से पति का गुप्तांग काटकर...

उत्तराखंड में सनसनीखेज वारदात, पत्नी ने ब्लेड से पति का गुप्तांग काटकर उतारा मौत के घाट

उत्तराखंड में एक और सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया है। बता दें कि पिथौरागढ़ में एक पत्नी ने अपने पति का गुप्तांग काटकर उसे मौत के घाट उतारा इससे पुलिस विभाग समेत इलाके में सनसनी फैली गई। पराप्त जानकारी के अनुसार मामला 13 फरवरी का है। उस दिन महिला का पति चुनाव प्रचार से शराब के नसे मै लौटा था

बता दें कि मामला पिथौरागढ़ के दिगांस गांव का है जहां एक महिला ने अपने पति की प्रताड़ना से तंग आकर उसका निजी अंग काट दिया और उसे मौत के घाट उतार दिया। महिला का आरोप है कि वह पति के रोज-रोज की प्रताड़ना से तंग आ गई थी। वहीं राजस्व पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी।

आखिर महिला ने ये कदम क्यों उठाया।मिली जानकारी 13 फरवरी का है। रविवार को कोटली पट्टी दिगांस गांव निवासी जितेंद्र राम(38) चुनाव प्रचार करने के बाद देर रात घर लौटा था। जानकारी मिली है कि वो नशे में था। उसका पत्नी के साथ किसी बात को लेकर झड़गा हुआ और गुस्से में आकर सुनीता देवी ने ब्लेड से जितेंद्र राम का गुप्तांग काट दिया। अधिक खून बहने के कारण उसकी मौत हो गई। वहीं इसकी जानकारी मृतक की बेटी ने चाचा को दी। मौके पर स्वजन समेत राजस्व पुलिस पहुंची और सुनीता को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने सुनीता के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया और सलाखों के पीछे भेजा। सुनीता का आरोप है कि जितेंद्र राम उसे हर रोज प्रताड़ित करता था। उसने कई बार मारपीट भी की थी। इस कारण वह काफी परेशान रहती थी। यह भी आरोप लगाया कि घटना के दिन वह शराब पीकर आया था। दिंगास गांव में ग्रामीण जितेंद्र राम का अंतिम संस्कार करने की तैयारी में थे। सभी तैयारियां होने के बाद ग्रामीण डर गए। इसके बाद उन्होंने राजस्व पुलिस को मामले की जानकारी दी। राजस्व पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला को गिरफ्तार किया।

ब्यूरो रिपोर्ट

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments