Homeउत्तराखंडभाजपा प्रत्याशी मास्टर सत्यपाल के चुनावी जनसंपर्क अभियान को चंदन त्यागी कर...

भाजपा प्रत्याशी मास्टर सत्यपाल के चुनावी जनसंपर्क अभियान को चंदन त्यागी कर रहे मजबूत

Share

रुड़की। भाजपा मंडल अध्यक्ष चन्दन त्यागी भगवानपुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी मास्टर सत्यपाल सिंह के साथ डोर-टू-डोर जाकर जनता से उन्हें जिताने की अपील कर रहे हैं। आज उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के सिकरोढ़ा में डोर-टू-डोर जनसंपर्क किया। इस दौरान मास्टर सत्यपाल सिंह ने कहा कि भाजपा ही सर्वसमाज का भला कर सकती हैं। कोरोना महामारी के दौरान भी सरकार ने जनता की सेवा की। उज्जवला योजना के तहत निःशुल्क गैस सिलेण्डर दिये और हजारों योजनाएं जनहितेषी चलाई, जिनका लाभ भी जनता को मिल रहा हैं। उन्होंने कहा कि इस बार भाजपा 60 से भी अधिक सीटें जीतकर उत्तराखण्ड में सरकार बनायेगी। साथ ही कहा कि भगवानपुर विधानसभा क्षेत्र की हालत बेहद खराब हैं। स्थानीय विधायक द्वारा यहां कोई कार्य नहीं किया गया। तमाम सड़कें टूटी हुई हैं। यहां के विकास को आगे बढ़ाने के लिए उनके हाथ मजबूत करें। इस दौरान सभी लोगों ने मास्टर सत्यपाल व चन्दन त्यागी को भरोसा दिया कि आगामी 14 फरवरी को एक-एक वोट उनके पक्ष में जायेगा और उन्हें विधानसभा से जिताकर देहरादून की पंचायत में भेजेंगे।

Share

The post भाजपा प्रत्याशी मास्टर सत्यपाल के चुनावी जनसंपर्क अभियान को चंदन त्यागी कर रहे मजबूत appeared first on uttarakhandupdate.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments