Homeउत्तराखंडकिसान मजदूर संगठन सोसाइटी की मूलदासपुर माजरा में पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह...

किसान मजदूर संगठन सोसाइटी की मूलदासपुर माजरा में पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह के आवास पर हुई बैठक, हुआ कार्यकारिणी का विस्तार

Share

रुड़की। किसान मजदूर संगठन सोसाइटी की एक बैठक ग्राम मूलदासपुर माजरा में पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह के आहवान पर संत रविदास मंदिर के प्रांगण में हुई। बैठक का संचालन अरुण सैनी जिलाध्यक्ष हरिद्वार द्वारा किया गया। जबकि बैठक की अध्यक्षता पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह ने की। बैठक में नवनियुक्त विधानसभा अध्यक्ष पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह का जोरदार स्वागत किया गया तथा सर्वसम्मति से जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। जिसमें मोहम्मद शौकीन को जिला उपाध्यक्ष तथा मोहम्मद फरीद को जिला संगठन मंत्री एवं इसरार को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसी क्रम में कलियर विधानसभा अध्यक्ष पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह ने विधानसभा कार्यकारिणी का भी विस्तार किया, जिसमें यूनुस हुसैन को संगठन मंत्री, अमित सैनी को उपाध्यक्ष, ललित को कोषाध्यक्ष, सुरेश धीमान को संगठन मंत्री, मोहतासीन को उपाध्यक्ष, राशिद को संगठन मंत्री, धीर सिंह को संगठन मंत्री और अनुज को सचिव नियुक्त किया गया। प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड ब्रहम सिंह धीमान ने बताया कि संगठन का उद्देश्य, संगठन कैसे काम करता है और संगठन की रीति नीति क्या है आदि पर चर्चा कर की। बाद में सभी लोगों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का ताली बजाकर और फूल माला पहनाकर स्वागत व अभिनंदन किया। बैठक में ललित, राशिद, शौकीन, शहराज अली, मोहम्मद फरीद, अमित सैनी, सचिन कुमार, रविंद्र कुमार, यूनुस हुसैन, अशोक कुमार, वेदपाल, इसरार, राजकुमार, आशुतोष, नरेंद्र, नाथीराम, अक्षय आदि मौजूद रहे।

Share

The post किसान मजदूर संगठन सोसाइटी की मूलदासपुर माजरा में पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह के आवास पर हुई बैठक, हुआ कार्यकारिणी का विस्तार appeared first on uttarakhandupdate.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments