Homeउत्तराखंडउत्तराखण्ड:पथरी कच्ची शराब पीने से 7 लोगों की मौत, डीएम बोले: ...

उत्तराखण्ड:पथरी कच्ची शराब पीने से 7 लोगों की मौत, डीएम बोले: जहरीली शराब पीने से नहीं हुई घटना

हरीद्वार पथरी थाना क्षेत्र में हुए शराब कांड में जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय का कहना है कि जहरीली कच्ची शराब के सेवन से पथरी क्षेत्र में किसी की भी मौत नहीं हुई है। जिन लोगों की मौत हुई है, वह बीमारी और अन्य वजहों से हुई है।

जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने बताया कि पथरी क्षेत्र के ग्राम शिवगढ और फूलगढ में जिन लोगों की मौत हुई है, प्रथम दृष्टया प्रकरण जहरीली शराब सेवन का प्रतीत नहीं होता है। ग्राम पंचायत शिवनगर के मजरा शिवगढ़, फूलगढ़, दुर्गागढ़ एवं गोविंदगढ़ में किसी अन्य व्यक्ति के बीमार होने संबंधित कोई प्रकरण संज्ञान में नहीं आया है।

जानकारी के मुताबिक ग्राम शिवगढ़ में एक और ग्राम फूलगढ़ में 03 व्यक्तियों की मौत आज हुई है। पूछताछ में पता चला है कि बिरमपाल निवासी ग्राम शिवगढ़ उम्र 70 वर्ष की मौत बीमारी के कारण हुई है। यह मामला शराब पीने से जुड़ा नहीं है। जबकि, अमरपाल उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम फूलगढ़ की मौत बीते दिन 9 सिंतबर को हुई। जिसका कारण आपसी मारपीट है, इसके संबंध में थाना पथरी में भी मुकदमा दर्ज है। ग्राम फूलगढ़ में मनोज उम्र 40 वर्ष और अरुण उम्र 38 वर्ष की मौत अत्यधिक कच्ची शराब पीने के कारण हुई है। जिलाधिकारी ने कहा कि फिर भी एहतियात के तौर पर सभी शवों का पोस्टमार्टम करने एवं प्रकरण की विस्तृत जांच के निर्देश दिए गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार अग्रिम आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बता दें कि, पथरी थाना क्षेत्र के फूलगढ़, शिवगढ़ ग्राम में चार लोगों की जहरीली कच्ची शराब पीने से मौत की खबर सामने आ रही है, जबकि मृतकों की संख्या 7 होना बताया जा रहा है। मामले की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस में हड़कंप मच गया है। आशंका जताई जा रही है कि किसी प्रत्याशी ने शराब वितरण कराई होगी। पुलिस ने मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं मामले में एसओ पथरी थाना को सस्पेंड कर दिया गया है

ब्यूरो रिर्पोट

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments