Homeउत्तराखंडनमामि गंगे परियोजना अन्तर्गत 7 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ...

नमामि गंगे परियोजना अन्तर्गत 7 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ शुरू

नेहरू युवा केंद्र द्वारा संचालित नमामि गंगे परियोजना के अन्तर्गत जिला स्तरीय सात दिवसीय स्पेयर हैड टीम का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। जिसका शुभारम्भ कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहंुचे उमेश साहनी राज्य निदेशक नेहरू युवा केंद्र संगठन, अजय राज शर्मा, हिमांशु सिंह राठोर, सत्य देव आर्य, दिनेश प्रताप नौटियाल वन क्षेत्राधिकारी हरिद्वार द्वारा संयुक्त रुप से स्वामी विवेकानंद के चित्र पर द्वीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस मौके पर हिमांशु सिंह ने प्रशिक्षण की रुप रेखा बताई। हर गोविंद महाराज ने बोलते हुए कहा कि युवा मंडल का गठन होना क्यों आवश्यक हैं तथा युवा मंडल की कार्यप्रणाली को समझाया। सत्यदेव आर्य ने कहा कि कार्यक्रम में पहंुचे सभी प्रतिभागी जिज्ञासु भाव से प्रशिक्षण लें। सात दिनों में विभिन्न जानकारियों को जुटाकर ग्रामीण स्तर पर अन्य जनमानस को जागरूक करें। राज्य निदेशक उमेश साहनी ने बताया कि युवाओं के आदर्श विवेकानंद हैं। इस प्रशिक्षण द्वारा हमें स्पेयर हैड द्वारा विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से गांव-गांव में जागरूकता कार्यक्रम कराया जाये। वहीं मुख्य प्रशिक्षण अजय राज शर्मा ने प्रशिक्षण की रुप रेखा एवं विषय वस्तुओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन रोहित कुमार ने किया। इस दौरान 50 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

ब्यूरो रिर्पोट

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments