Homeउत्तराखंडपेट्रोल पंप स्वामी कैश लेकर जा रहे थे तभी अज्ञात बदमाशों ने...

पेट्रोल पंप स्वामी कैश लेकर जा रहे थे तभी अज्ञात बदमाशों ने झोंकी फायर

मंगलौर कैश लेकर अपने गांव वापस जा रहे पैट्रोल पम्प स्वामी पर बदमाशों ने फायर झोंक दिया। पेट्रोल पंप स्वामी ने मुश्किल से किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक मंगलौर क्षेत्र के मुंडलाना गांव निवासी राकेश कुमार पुत्र इच्छाराम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका एक पेट्रोल पंप घोसीपुरा गांव के लंढौरा-मुंडलाना रोड पर स्थित है। वह 31 मई मंगलवार की रात अपने पेट्रोल पंप से कैश लेकर अपने गांव मुंडलाना घर की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह घोसीपुरा चौराहे के पास पहुंचा, तो रास्ते में एक अज्ञात व्यक्ति ने उनके ऊपर फायर झोंक दिया। पीड़ित ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। उक्त आरोपी बदमाश जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मंगलौर कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण का कहना है कि मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेग

ब्यूरो रिर्पोट

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments