HomeUncategorizedआखिर क्यों यूट्यूब से हटाया दीया गया चाहत फतेह अली खान...

आखिर क्यों यूट्यूब से हटाया दीया गया चाहत फतेह अली खान का ‘बदो बदी

‘, कान से खून निकालने वाले गाने को लेकर मचा बवाल, ये है कारण
स्वघोषित पाकिस्तानी सिंगर चाहत फतेह अली खान का गाना ‘बदो बदी’ पूरी दुनिया में धूम मचा रहा है। गाने को मीम्स के तौर पर इस्तेमाल करके लोगों ने सिंगर को खूब ट्रोल किया था। अब इस गाने को यूट्यूब से हटा दिया गया है और इसका कारण भी मजेदार है, आइए बताते हैं।

पाकिस्तानी सिंगर चाहत फतेह अली खान का गाना ‘बदो बदी’ पिछले कुछ महीनों में सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। उनकी अजीब गायकी और म्यूजिक वीडियो ने नेटिजन्स का ध्यान खींचा और जल्द ही यह एक गाना सबसे बड़े मीम्स में से एक बन गया। हालांकि, नए अपडेट से पता चला है कि कॉपीराइट उल्लंघन की शिकायत के बाद गाने को उनके यूट्यूब चैनल से हटा दिया गया है। आइए बताते हैं पूरा मामला, कैसे क्या हुआ।

चाहत फतेह अली खान। का गाया गया गाना ‘बदो बदी’ जिसमें उनके साथ मॉडल वजदान राव भी हैं, रिलीज होने के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर एक हॉट मीम का विषय बन गया। इस गाने का इस्तेमाल करते हुए सोशल मीडिया पर कंटेंट क्रिएटर्स ने कई रील और मीम्स बनाए गए। कई भारतीय और पाकिस्तानी सेलेब्स ने भी गाने पर रील्स बनाईं।

लोगों ने उड़ाया मजाक
जिस तरह लोगों ने चाहत की गायकी का मजाक उड़ाना पसंद किया, उसी तरह उनके कुछ और गाने भी वायरल हुए। हालांकि, यूट्यूब पर कॉपीराइट उल्लंघन की शिकायत के बाद, गाना हटा दिया गया है। ‘डेक्कन हेराल्ड’ की एक रिपोर्ट बताती है कि कॉपीराइट स्ट्राइक इसलिए हुई क्योंकि गाने के बोल नूरजहां की 1973 की फिल्म ‘बनारसी ठग’ के गाने से मिलते थे। बता दें कि इसे एक महीने में यूट्यूब पर 128 मिलियन से अधिक बार देखा गया था

पाकिस्तान में फेमस
चाहत फतेह अली खान लॉकडाउन के दौरान फेमस हुए, लेकिन पिछले दो महीनों में, सोशल मीडिया पर उनकी लोकप्रियता चरम पर पहुंच गई और उनके गानों पर हजारों वायरल रील्स और मीम्स बन गए। उनकी नई प्रसिद्धि के बाद हाल ही में उन्हें पाकिस्तान में कई इंटरव्यू और पॉडकास्ट के लिए भी इनवाइट किया गया है।

क्रिकेटर थे चाहत फतेह अली खान
दिलचस्प बात यह है कि चाहत ने गायन में आने से पहले एक क्रिकेटर के तौर पर अपना करियर शुरू किया था। बचपन में उन्हें काशिफ राणा के नाम से जाना जाता था और वे लाहौर के लिए खेलते थे। उन्होंने 1983-84 कायद-ए-आजम ट्रॉफी में भाग लिया जिसमें उन्होंने 16 रन बनाए। बाद में, वह बेहतर मौकों के लिए यूके चले गए और 12 वर्षों तक क्लब क्रिकेट खेला। पिछले साल मुर्तजा अली शाह के साथ एक इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया था कि पूर्व पाकिस्तानी टेस्ट क्रिकेटर आकिब जावेद उनकी कप्तानी में खेलते थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments