HomeUncategorizedविधानसभा चुनाव त्रिपुरा मेघालय और नागालैंड कब कब होंगे

विधानसभा चुनाव त्रिपुरा मेघालय और नागालैंड कब कब होंगे

मुख्य चुनाव आयुक्त ने तीन राज्यों में चुनाव का ऐलान कर दिया है। उत्तर-पूर्व के तीन राज्यों नागालैंड, त्रिपुरा और मेघालय में चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि पिछले चुनावों में कोई हिंसा नहीं हुई। आयोग इसके लिए प्रतिबद्ध है। लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है। हमने तीनों राज्यों के अधिकारियों से यह कहा है। तीनों राज्यों में 2.23 लाख नए वोटर जोड़े गए हैं।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने पीसी करते हुए कहा कि हर चुनाव की अपनी चुनौतियां होती हैं। दुर्गम इलाकों के बावजूद, इन 3 राज्यों ने भागीदारी के मामले में देश के बाकी हिस्सों के लिए एक उदाहरण पेश किया है।

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग स्वतंत्र, निष्पक्ष, सहभागी, समावेशी, प्रलोभन मुक्त और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध है। बता दें कि मेघालय में साल 2018 में 60 सीटों पर हुए विधानसभा चुनावों में 361 उम्मीदवारों ने किस्मत आजमाई थी। इस चुनाव में कांग्रेस 21 सीटों के साथ सबसे सबसे बड़ी पार्टी बनकर बनी थी लेकिन उसे पूर्ण बहुमत (Majority) नहीं मिला।

राज्य में भाजपा ने अन्य दलों के साथ मिलकर 34 विधायकों के समर्थन से सरकार बना ली। NPP के कॉनराड संगमा राज्य के मुख्यमंत्री बने। NPP को राज्य में 19 और भाजपा को 2 विधानसभा सीटें मिली थीं।

ब्यूरो रिर्पोट

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments