HomeUncategorizedSSP हरिद्वार को व्यापारियों ने त्वरित कार्रवाही से खुश होकर दिए 51,000...

SSP हरिद्वार को व्यापारियों ने त्वरित कार्रवाही से खुश होकर दिए 51,000 रुपये

हरिद्वार पुलिस के त्वरित कार्रवाई से खुश होकर व्यापारी ने एसएसपी को दिया 51 लाख रुपए का चैक
हरिद्वार पुलिस की सफलता और टीम वर्क को व्यापार मण्डल रुड़की ने सराहा
व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कप्तान श्री अजय सिंह को पुलिस टीम के उत्साहवर्धन के लिए सौंपा 51000/- रुपये का चैक
व्यापारी के ऑफिस से हुई लाखों की चोरी का हरिद्वार पुलिस ने किया था सफल खुलासा
04 को पकड़कर भेजा था जेल, जिनसे बरामद हुए थे 11 लाख 90 हजार रुपये

कोतवाली गंगनहर

पिछले महीने दिनांक 17.08.23 को कोतवाली गंगनहर क्षेत्रांतर्गत नेहरू नगर निवासी श्री नवीन गोयल के आफिस के दरवाजे का शीशा तोड़कर चोरों ने लाखों रुपयों की कैश चोरी की थी जिस सम्बन्ध में कोतवाली गंगनहर में मु0अ0सं0 483/23 धारा 457/380 भा.द.वि. बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था।

इस घटना से जहां पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी तो वहीं चोरों के जल्दी न पकडे जाने पर उनके द्वारा रूपयों को ठिकाने लगाए जाने की प्रबल संभावना थी।

ऐसे में गंभीर परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए एसएसपी हरिद्वार श्री अजय सिंह द्वारा गठित की गई पुलिस टीमों को दिशा निर्देशित करते हुए प्रकरण में चल रही प्रगति पर समय-समय पर रिपोर्ट भी प्राप्त करी।

कुशल पर्यवेक्षण एवं कोतवाली गंगनगर पुलिस टीम की सूझबूझ से दिन-रात की गई कड़ी मेहनत से 04 अभियुक्तों को पकड़ा गया जिनके कब्जे से 11 लाख 90 हजार रुपये कैश बरामद हुए।

एसएसपी श्री अजय सिंह द्वारा टीम के उत्साहवर्धन हेतु तत्समय 5 हजार रुपये नगद परितोषिक की घोषणा की गई थी।

उक्त सफल खुलासे पर वादी श्री नवीन गोयल उनके साथ आए श्री सचिन गुप्ता एवं व्यापार मण्डल रुड़की के अन्य पदाधिकारियों द्वारा खुशी जाहिर करते हुए एसएसपी श्री अजय सिंह से उनके रोशनाबाद स्थित कार्यालय में मुलाकात कर कोतवाली गंगनहर पुलिस के टीम वर्क की प्रशंसा एवं कप्तान साहब के कुशल नेतृत्व की सराहना करते हुए उनको खुलासे वाली पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु 51 हजार रुपये का चैक सौंपा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments