HomeUncategorizedजनता की समस्या सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम में सुनी

जनता की समस्या सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम में सुनी

पोखरी (चमोली)। सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी के आदेश पर जिला पूर्ति अधिकारी शशि फरस्वाण ने सोमवार को चमोली जिले के पोखरी विकास खण्ड के विशाल गांव में जनता दरबार लगाकर ग्रामीणों की समस्याये सुनी और उनके निवारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये।

ग्रामीणों ने जनता दरबार में विधवा पेंशन, विकलाग पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, खाद्यान, पशुपालन, स्वास्थ्य, बिजली, पानी से संबंधित समस्याये रखी। जिलापूर्ति अधिकारी ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुनते हुये विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन समस्याओं का त्वरित गति से निस्तारण किया जाय साथ ही उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि पात्र लोग ही बीपीएल, राज्य खाद्य योजना, अन्त्योदय योजना के कार्डो पर सरकारी राशन ले। अपात्र लोग 29 जून तक अपने राशन कार्ड खाद्य आफिस में जमा करवा दे अन्यथा उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। जनता दरवार में समाज कल्याण, उद्यान, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों ने अपने-अपने विभागो की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी। जानता दरवार में नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी संजय रावत, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी वीर विक्रम धुनियाल, महेन्द्र भण्डारी, महिपाल रावत, राजेन्द्र त्रिपाठी, दर्शनी भण्डारी, शशि देवी, गीता देवी आदि मौजूद थे।

ब्यूरो रिर्पोट

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments