HomeUncategorizedथाईलैंड सरकार की भारतीयों को छूट अब नहीं पड़ेगी वीजा की जरूरत,थाई...

थाईलैंड सरकार की भारतीयों को छूट अब नहीं पड़ेगी वीजा की जरूरत,थाई के लिए

भारतीय नागरिक अब बिना वीजा के थाईलैंड की यात्रा कर सकेंगे। देश के लोग 10 नवंबर 2023 से 10 मई 2024 के बीच इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। थाईलैंड के पर्यटन प्राधिकरण के निदेशक सिरिगेस-ए-नोंग ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने दिल्ली में स्थित अपने कार्यालय में कहा कि एक वीजा पर, एक व्यक्ति 30 दिनों तक थाईलैंड में रह सकेगा। मालूम हो कि भारतीय लोगों के लिए थाईलैंड पर्यटन का प्रमुख स्थान है। वहां की सरकार अपने देश में भारतीय पर्यटकों को बढ़ावा देना चाहता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए वीजा नियमों में यह ढील दी गई है।

साफ है कि थाईलैंड सरकार की ओर से 6 महीने तक ये वीजा छूट जारी की गई है। भारत के साथ ही ताइवान के यात्रियों के लिए भी थाईलैंड ने वीजा की जरूरत खत्म कर दी है। अगर इस साल की बात करें तो मलेशिया, चीन और दक्षिण कोरिया के बाद भारत का नबंर आता है जो पर्यटन के लिए थाईलैंड का चौथा सबसे बड़ी सोर्स मार्केट बनकर उभरा है। मालूम हो कि इस साल करीब 12 लाख भारतीयों ने थाईलैंड की यात्रा है। यह इस बात को समझने के लिए काफी है कि भारतीयों के बीच थाईलैंड जाने को लेकर कितना उत्साह है। बहुत से लोग काम की तलाश में तो बहुत से लोग घूमने भी वहां जाते हैं।

30 दिनों तक बिना वीजा के रहने की इजाजत
वीजा नियमों में छूट को लेकर थाईलैंड सरकार के प्रवक्ता चाई वाचरोन्के ने अधिक जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘भारत और ताइवान से आने वालों को 30 दिनों तक बिना वीजा के थाईलैंड में रहने की इजाजत होगी।’ उन्होंने बताया कि थाईलैंड की अर्थव्यवस्था में पर्यटन का योगदान 25 अरब डॉलर का है। थाई सरकार का इरादा इसे और बढ़ाने का है। इसे ध्यान में रखते हुए ही यह फैसला लिया गया है। इससे पहले 2019 में थाईलैंड ने चीनी नागरिकों को वीजा नियमों में छूट दी थी। इसके चलते थाईलैंड पहुंचने वाले चीनी पर्यटकों की संख्या में काफी बढ़ोतरी देखी गई। वहां की सरकार को उम्मीद है कि इस बार भारत और ताइवान से भी ढेर सारे लोग थाईलैंड की यात्रा पर जाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments