HomeUncategorizedनवजात शिशु का शव मिलने से, क्षेत्र में फैली सनसनी

नवजात शिशु का शव मिलने से, क्षेत्र में फैली सनसनी

पुलिस मामले की जांच में जुटी

श्रीनगर (पौड़ी गढ़वाल)। पौडी जनपद के श्रीनगर के सर्राफ धर्मशाला के पीछे एक नवजात शिशु का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। नवजात के शव को कुत्तों ने बुरी तरह नोचा हुआ था।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने नवजात के शव को कब्जे में ले लिया है। शव मिलने की सूचना पर आसपास के लोग भी मौके पर इकट्ठा हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्रथमदृष्टया पुलिस का अनुमान है कि नवजात की उम्र सात से आठ दिन के बीच की होगी। पुलिस ने आशंका जताते हुए यह भी कहा कि सम्भव है कि कुत्ते ही नवजात बच्चे के शव को नदी से घसीटकर यहां लाए हों। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

श्रीनगर के कोतवाल हरिओम चैहान ने जानकारी देते हुए बताया कि नवजात का शव मिलने और कुत्तों के पास शव कैसे पहुंचा इस मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई को अमल में लायी जायेगी।

ब्यूरो रिपोर्ट

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments