HomeUncategorizedटोल प्लाजा कर्मियों की गुंडागर्दी पर पुलिस द्वारा लिया गया सख्त एक्शन

टोल प्लाजा कर्मियों की गुंडागर्दी पर पुलिस द्वारा लिया गया सख्त एक्शन

सुनील कुमार प्रधान संपादक

हरिद्वार के बहाद्राबाद टोल प्लाजा पर नियुक्त कर्मियों द्वारा की गई गुंडागर्दी पर पुलिस द्वारा लिया गया सख्त एक्शन

24 घंटे के अंदर ही अभियुक्तों को धर दबोचा अब जाएंगे जेल
जनपद में गुंडागर्दी किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी माहौल खराब करने वाले भेजे जाएंगे जेल* *एसएसपी हरिद्वार*
थाना बहादराबाद
वादी वीर सिंह पुत्र जसवन्त सिंह नि0 ग्राम घाट परतापुर मेरठ उ0प्र0 द्वारा लिखित तहरीर दी गयी कि दिनांक- 12.10.2023 को समय करीब 21.30 बजे हरिद्वार से मेरठ अपने घर जा रहा था जब मै अपनी कार से शान्तरशाह स्थित टोल प्लॉजा पर मौजूद कर्मचारी ने टोल फीस 200 रुपये मांगे तो मेरे द्वारा टोल टैक्स 200 रुपये दिये गये और इनके द्वारा फीस रशीद दी गई जिसको थोड़ा आगे आकर देखा तो वह रशीद फर्जी थी जिस पर किसी और गाड़ी का नबर डला था, जब मेरे द्वारा टोल पर उक्त फर्जी रसीद के संबंध में बोला तो टोल पर मौजूद 10-12 लोगो द्वारा एक राय होकर लाठी डण्डो से मारपीट कर घायल कर दिया व गाडी मे तोड फोड कर वादी का फोन छीनकर वादी के पत्नी व बच्चो से साथ मारपीट की गयी तथा धोखाधडी से टोल की फर्जी रसीद दी गयी जिसके सम्बन्ध मे थाना पर तत्काल मु0अ0सं0- 420/23 धारा- 147,148,323,420,427,392,509,120बी भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 चरण सिंह सुपुर्द की गयी ।

विवेचक द्वारा घटनास्थल निरीक्षण सीसीटीवी फुटेज, बयान वादी व मुखबिर की सूचना पर दिनांक- 14.10.23 को राधिका इन्कलेव निकट टोल प्लाजा से वादी का छीना गया मोबाईल सहित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया ।

गिरफ्तार अभि0गणों को समय से मा0 न्यायालय पेश किया जायेगा ।
गिरफ्तार अभि0
1- अतुल कुमार पुत्र अजय कुमार उम्र- 20 वर्ष नि0 परसीय थाना बिसौली जिला बदायू ।
2- आशीष पुत्र संजय उम्र- 22 वर्ष निवासी जन्धेडा थाना मनिहारन सहारनपुर।
3- कुमार गौरव पुत्र नेत्रपाल उम्र- 27 वर्ष निवासी हथहोवा थाना झिझांना शामली ।
4- मोनू यादव पुत्र सत्यपाल सिंह उम्र- 39 वर्ष निवासी इस्लामपुर थाना सिकन्दराबाद ।
5- प्रदीप मिश्रा पुत्र ब्रजमोहन मिश्रा जिला रीवा मध्य प्रदेश ।
6- अमरदीप पुत्र कमल सिंह उम्र- 48 वर्ष निवासी फूलपुरा थाना भिवानी हरियाणा ।
7- शिवम कुमार पुत्र मुकेश उम्र- 20 वर्ष नि0 वदान थाना नगला खंगर आगरा ।
8- गगन कुमारपुत्र कमिस्टर सिंह उम्र- 22 वर्ष निवासी सहजना थाना रामपुर मनिहारन जिला सहारनपुर ।
9- नवनीत पुत्र इन्द्र उम्र- 23 निवासी सलारपुर थाना गंगोह जिला सहारनपुर।
10- राजेन्द्र मौर्या पुत्र रामनाथ मौर्या उम्र- 45 वर्ष निवासी बेनीगंज प्रयागराज उ0प्र0।

पुलिस टीम
1- उ0नि0 चरण सिंह चौहान, थाना बहादराबाद हरिद्वार
2- हे0का0 विनोद चौहान, थाना बहादराबाद हरिद्वार।
3- कानि0 सुनील चौहान, थाना बहादराबाद हरिद्वार।
4- कानि0 विकास थापा, थाना बहादराबाद हरिद्वार।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments