HomeUncategorizedकांवडि़यों की मोटरसाइकिलें जलकर हुई राख

कांवडि़यों की मोटरसाइकिलें जलकर हुई राख

हरिद्वार। कांवड़ मेले के दौरान इस समय भारी संख्या में कांवडि़ये हरिद्वार पहुंचे हुए हैं। कोतवाली हरिद्वार क्षेत्र के रोड़ीबेलवाला के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क किनारे खड़ी करीब एक दर्जन से ज्यादा दोपहिया वाहनों में आग लग गई। देखते ही देखते बाइकें आग में जलकर राख हो गईं। हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर 1 बजे सड़क पर खड़ी एक दर्जन से अधिक बाइकों में आग ने हड़कंप मच गया। आसपास से गुजर रहे कांवडि़यों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की। लेकिन आग इतनी विकराल थी कि उन्हें सफलता नहीं मिली। तत्काल घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई, लेकिन सड़क पर भीड़ होने के कारण दमकल की गाड़ी को आने में समय लग गया, जब तक दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे बाइकें जलकर राख हो गई थी। गनीमत यह रही कि इस अग्निकांड में कोई कांवडि़यां हताहत नहीं हुआ। फिलहाल अभी इस बात का पता नहीं चल पाया है कि आखिर यह बाइकें किसकी थी

ब्यूरो रिर्पोट

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments