HomeUncategorizedबहुचर्चित हत्याकांड में 1पांच साल तीन को आजीवन कारावास

बहुचर्चित हत्याकांड में 1पांच साल तीन को आजीवन कारावास

हरिद्वार

बहुचर्चित महंत सुधीर गिरि हत्याकांड़ के आरोपियों को कोर्ट से सजा सुना दी है। रूड़की कोर्ट ने चारों आरोपियों में से तीन को आजीवन कारावास, एक को 5 वर्ष की कैद की सजा सुनाई है।

कोर्ट ने प्रॉपर्टी डीलर हाजी नौशाद पुत्र मसीतुल्ला निवासी मॉडल टाउन, सरकुलर रोड, सिविल लाइन, मुजफ्फरनगर यूपी को पांच वर्ष की कैद व 25 हजार जुर्माना, इमत्याज उर्फ जुगनू पुत्र अशफाक निवासी खालापार रहमतनगर आजा मॉन्टेसरी स्कूल के पास मुजफ्फरनगर और महताब उर्फ काला उर्फ शानू पुत्र अनीस निवासी सूजडू चुंगी मॉडल टाउन सिविल लाइन मुजफ्फरनगर तथा आशीष शर्मा ऊर्फ टुल्ली को आजीवन कारावास व 50 हजार जुर्माने की सजा सुनाई है। तमंचा रखने के आरोप में कोर्ट ने इमत्याज उर्फ जुगनू पुत्र अशफाक निवासी खालापार रहमतनगर आजा मॉन्टेसरी स्कूल के पास मुजफ्फरनगर और महताब उर्फ काला उर्फ शानू पुत्र अनीस निवासी सूजडू चुंगी मॉडल टाउन सिविल लाइन मुजफ्फरनगर तीन-तीन वर्ष की अतिरिक्त कैद व 25-25 हजार का जुर्माना लगाया है। जुर्माना ना देने पर एक वर्ष की अतिरिक्त कारावास की सजा सुनाई है।

बता दें कि श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के महंत सुधीर गिरि शिष्य श्रीमहंत विनोद गिरि ऊर्फ हनुमान बाबा की 14 अप्रैल 2012 की रात्रि को उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जब वह रूड़की के समीप बेलड़ा गांव पहुंचे थे। आरोपियों ने कनखल से उनका पीछा किया था। इस हत्याकांड़ को अंजाम देने के लिए आशीष शर्मा ऊर्फ टुल्ली ने अपने परिचित प्रॉपर्टी डीलर हाजी नौशाद पुत्र मसीतुल्ला निवासी मॉडल टाउन, सरकुलर रोड, सिविल लाइन, मुजफ्फरनगर यूपी से संपर्क साधा। उसने टुल्ली की मुलाकात शूटर इमत्याज उर्फ जुगनू पुत्र अशफाक निवासी खालापार रहमतनगर आजा मॉन्टेसरी स्कूल के पास मुजफ्फरनगर और महताब उर्फ काला उर्फ शानू पुत्र अनीस निवासी सूजडू चुंगी मॉडल टाउन सिविल लाइन मुजफ्फरनगर से कराई।

घटना से कई माह पूर्व तक शूटर महताब एवं इमत्याज बतौर ड्राइवर के तौर पर प्रॉपर्टी डीलर आशीष शर्मा ऊर्फ टुल्ली के साथ रहे थे। कोर्ट ने आज तीन आरोपियों को सुधीर गिरि की हत्या का आरोपी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। जबकि एक को पांच वर्ष की कैद की सजा सुनाई है।

ब्यूरो रिर्पोट

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments