HomeUncategorizedझुंझुनूं 3 लड़के बस में बैग लेकर बैठे थे, इतना कैश, मिला...

झुंझुनूं 3 लड़के बस में बैग लेकर बैठे थे, इतना कैश, मिला पुलिस के उड़े होश गिनते थक गई


झुंझुनूं के चिड़ावा के पिलानी चौराहे पर पुलिस रुटीन चेकिंग कर रही थी. इसी बीच यूपी नंबर की बस आती दिखाई दी. पुलिस ने बस को रुकवाया और तलाशी ली. बस में तीन युवक चार भारी बैग लेकर जा रहे थे. पुलिस ने जब बैग खुलवाए तो सभी की आंखें फटी की फटी रह गईं. चारों बैग में इतना कैश भरा हुआ था कि अधिकारी गिनते-गिनते थक गए.

झुंझुनूं पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब डेढ़ करोड़ का कैश जब्त किया है. इतनी ज्यादा कैश कहां से आया, कहां जा रहा था और किस काम से लाया जा रहा था, वो तो अभी जांच का विषय है. प्रारंभिक तौर पर पुलिस ने इस राशि को जब्त कर इनकम टैक्स को सौंप दिया है. पुलिस जांच में अगर यह पैसा हवाला का पाया जाता है तो ईडी को भी कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा. झुंझुनूं एसपी राजर्षि राज वर्मा ने कार्रवाई की जानकारी दी.

एसपी राजर्षि राज वर्मा ने बताया कि लोकसभा चुनावों के तहत लगातार पुलिस द्वारा निगरानी रखी जा रही है. इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि बस में कुछ संदिग्ध युवक भारी मात्रा में कैश लेकर आ रहे हैं. चिड़ावा कस्बे के पिलानी चौराहे पर जिला स्पेशल टीम ने लोकसभा चुनावों के लिए नियुक्त की गई फ्लाईंग स्कवायड के साथ नाकाबंदी के दौरान एक बस रुकवाई और उसमें तलाशी ली. तीन युवकों के पास चार बैग मिले, जो पूरी तरह से कैश के भरे हुए थे.

एसपी राजर्षि राज वर्मा ने आगे बताया, ‘युवकों को हिरासत में लेकर जब पैसे गिने गए तो यह राशि एक करोड़ 54 लाख 90 हजार 600 रुपये निकली, जिसे जब्त कर लिया गया. इसके अलावा इन युवकों के पास तीन चेक मिले हैं, जो चार लाख रुपये के हैं. युवकों से पूछताछ की गई तो वे संतोषप्रद जवाब नहीं दे पाए. इस राशि को जब्त कर इनकम टैक्स को सौंपा गया है. इस मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.’

चारों युवक सीकर शहर के रहने वाले हैं. बकरा मंडी वार्ड नंबर पांच निवासी 37 वर्षीय मोहम्मद जावेद पुत्र मोहम्मद रमजान, सीकर शहर के वार्ड नंबर 62 अलीमा मस्जिद के पास रहने वाला 32 वर्षीय मोहम्मद आसिफ पुत्र मोहम्मद रफीक तथा झुंझुनूं शहर के वार्ड नंबर नौ कालती हवेली के पास रहने वाला 33 वर्षीय मोहम्मद मंजूर पुत्र मोहम्मद युनूस को हिरासत में लिया गया है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments