HomeUncategorizedपूर्व सैनिकलीग के सुझाव पर अग्नि वीरों की सेवा अवधि बढ़ाने पर...

पूर्व सैनिकलीग के सुझाव पर अग्नि वीरों की सेवा अवधि बढ़ाने पर विचार

गोपेश्वर पूर्व सैनिक लीग के अधिवेशन विमर्श में पूर्व सैनिकों ने अग्निवीर योजना में सेवा अवधि 10 साल तक करने के सुझाव सहित पूर्व सैनिकों की विभिन्न समस्याओं और मागों पर विचार विमर्श किया। गोपेश्वर में आयोजित पूर्व सैनिक लीग की बैठक की जानकारी देते हुए चमोली पूर्व सैनिक लीग के जिलाध्यक्ष ले , कर्नल डी , एस वर्त्वाल ने बताया उत्तराखंड एक्स सर्विसेज लीग उत्तराखंड के चेयर मैन मेजर जनरल मोहन असवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में उत्तराखंड पूर्व सैनिक लीग के उपाध्यक्ष ब्रिगेडियर मुकुल भंडारी ( सेना मेडल ), कर्नल चन्द्रा शर्मा , कैप्टेन तिवारी , पूर्व सैनिक लीग के जिलाध्यक्ष ले कर्नल डी एस वर्त्वाल की मौजूदगी में सैनिकों से सम्बंधित विभिन्न विषयों , समस्याओं और मांगों पर चर्चा गयी। बैठक की शुभारम्भ देश के प्रथम विक्टोरिया क्राॅस नायक दरवानसिंह नेगी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित से की गई ‌। बैठक में शाॅंति राणा, महिला जिलाध्यक्ष, हव सुरेन्द्र सिंह खत्री, उपाध्यक्ष, सूबेदार राजेन्द्रसिंह रावत, कोषाध्यक्ष, हव.महेंद्रसिंह राणा, महासचिव, कैप्टेन कर्णसिंह बिष्ट, ब्लौक अध्यक्ष नन्दानगर (घाट), सूबेदार आनंदसिंह फर्स्वाण, ब्लौक अध्यक्ष दशोली, कैप्टेन जोधसिंह बिष्ट, कैप्टेन ज्ञानसिंह, ब्लौक उपाध्यक्ष नन्दानगर(घाट), कैप्टेन दर्शनसिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष, सूबेदार दलबीरसिंह पुण्डीर, नगर अध्यक्ष गोपेश्वर, कमला पुरोहित, नगर महिला अध्यक्ष गोपेश्वर, सूबेदार अब्बलसिंह, ब्लौक उपाध्यक्ष कर्णप्रयाग सहित भारी संख्या में गौरव सेनानी और वीर नारियों ने विचार व्यक्त किए ।कैप्टेन कर्णसिंह ने लीग की सदस्यता को बढ़ावा देने पर बल दिया। कैप्टेन ज्ञानसिंह ने ईसीएचएस व सीएसडी कैंटीन के लिए भूमि हस्तांतरण में ढिलाई के लिए सरकार व सेना दोनों को गैरजिम्मेदाराना ठहराया। सूबेदार जगतसिंह ने उत्तराखण्ड सरकार से सीएसडी कैंटीन की शराब पर अधिक टैक्स नाराजगी प्रकट की। हवलदार बीरसिंह बिष्ट ने कहा कि चमोली एक्सटेंशन कैंटीन में ग्रोसरी व शराब एक साथ आनी चाहिये। हवलदार जसपालसिंह ने अग्निवीर योजना पर कहा बेहतर होता अग्नि वीर योजना दस वर्ष के लिए होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि भर्ती कार्यक्रम कोटद्वार के बजाय पहले कुछ भाॅंति हर जिले में होना चाहिए। ब्रिगेडियर मुकुल भंडारी, सेना मेडल, ने अपने विचार रखे, कई समस्याओं का निराकरण भी किया । उन्होंने कर्नल डीएस बर्त्वाल के नेतृत्व में चमोली पूर्व सैनिक लीग की कुशलता की कामना की। कार्य क्रम की अध्यक्षता कर रहे मेजर जनरल मोहन असवाल ने पूर्व सैनिकों के उत्साह की सराहना की। चमोली पूर्व सैनिक लीग के जिलाध्यक्ष कर्नल डीएस बर्त्वाल ने बैठक में उपस्थित मेहमानों , वीर नारियों सहित सभी पूर्व सैनिकों का आभार व्यक्त किया।

ब्यूरो रिर्पोट

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments