HomeUncategorizedमुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी लोगो के बीच पहूंच कर मनाई ...

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी लोगो के बीच पहूंच कर मनाई ईद

पटना। ईद-उल-फितर के अवसर पर आज मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार गॉधी मैदान पहुॅच कर इमाम इदैन हजरत मौलाना महसूद अहमद कादरी नदवी से मुलाकात कर उनसे मोसाफा किया और ईद की मुबारकबाद पेश की। इमाम इदैन हजरत मौलाना महसूद अहमद कादरी नदवी ने मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार को भी ईद की मुबारकबाद दी तथा बिहार की सुख, समृद्धि, प्रगति, उन्नति एवं विकास की कामना की।

इससे पूर्व इदैन कमिटी के सदर श्री महमूद आलम ने मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार को गुलदस्ता भेंटकर एवं साफा पेश कर उनकी इज्जत अफजाई की। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने तमाम नमाजियों सहित मुस्लिम भाई-बहनों एवं बिहारवासियों तथा देशवासियों को ईद की मुबारकबाद एवं बधाई दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री लोगों से गले मिलकर, हाथ मिलाकर भी इद की मुबारकबाद दी। इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री आमिर सुबहानी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित।
पत्रकारों से बातचीत करते हुये मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कहा कि ईद के अवसर पर मैं सभी को मुबारकबाद देता हूँ। वर्ष 2006 से ही ईद के मौके पर हम यहां आते रहे हैं। पिछले दो वर्ष 2020 और 2021 में कोरोना के कारण इसका आयोजन नहीं हो पाया था। इस बार ईद के मौके पर यहां आकर मुझे काफी खुशी हो रही है। रमजान के इस पवित्र महीने में लोग एक माह तक रोजा रखते है। सभी लोग प्रेम के साथ इस पर्व को मनाते हैं। हमलोग यही चाहते हैं कि सभी लोग एक दूसरे के साथ प्रेम और भाईचारे के साथ रहें। सब लोग एक दूसरे की इज्जत करें। किसी भी धर्म के माननेवाले हों एक दूसरे का सम्मान करें। हमारी सबको शुभकामनाएं है। बिहार आगे बढ़े, देश आगे बढ़े, सभी लोग प्रेम के साथ एक दूसरे के साथ अच्छे से रहें । ब्यूरो रिपोर्ट
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments