HomeUncategorizedउत्तराखंड में जानेंकब होगी पहली बारिश बड़ा अपडेट, इस दिन से झमाझम

उत्तराखंड में जानेंकब होगी पहली बारिश बड़ा अपडेट, इस दिन से झमाझम

उत्तराखंड में बारिश को लेकर आ गया बड़ा अपडेट, इस दिन से झमाझम, अभी पांच दिनों तक घने कोहरे का अलर्ट
उत्तराखंड में बारिश को लेकर बड़ा अपडेट आया है। मौसम विभाग के अनुसार, अभी मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि, अगले कुछ दिनों में मौसम का मिजाज बदल सकता है। कुछ जिलों में कोहरा छाने की संभावना मौसम विभाग की जताई है। दो जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को सतर्क रहने की अपील की गई है।

उत्तराखंड में बारिश को लेकर आया अहम अपडेट सामने आया है। दिसंबर माह से प्रदेश में बारिश और बर्फबारी जैसी स्थिति का इंतजार हो रहा है। लेकिन, मौसम शुष्क बना हुआ है। इस बीच मौसम विभाग की ओर से पूर्वानुमान जताया गया है कि 9 जनवरी से मौसम का मिजाज बदल सकते हैं। मौसम विभाग ने 9 जनवरी को प्रदेश भर में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने पर बारिश की संभावना जताई है। इसके बाद प्रदेश में बारिश होगी। उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश जैसी स्थिति के बाद उत्तराखंड तक भी इसका असर पहुंचने की उम्मीद की जा रही है।

मौसम विभाग का दावा है कि पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में 9 और 10 जनवरी को हल्की से माध्यम बारिश हो सकती है। जबकि ऊंची चोटियों पर बर्फबारी की भी संभावना है। इस बीच मौसम विभाग ने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया है। प्रदेश में लंबे समय से बारिश नहीं होने से इसका असर फसलों पर भी पड़ रहा है। किसानों को बारिश का इंतजार है तो वहीं सेब के बागवानों को भी बर्फबारी की प्रतीक्षा है। दिसंबर का महीना सूखा ही बीतने के बाद जनवरी में भी अब तक बारिश नहीं हुई है जिससे फसलों पर असर पड़ रहा है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश में अगले पांच दिनों तक तापमान सामान्य बना रहेगा। उधम सिंह नगर और हरिद्वार में 5 दिनों तक कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। देहरादून, चंपावत, नैनीताल और पौड़ी में भी सुबह और शाम के समय कोहरा जा सकता है। बुधवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 25.5 और न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस रहा। देहरादून में गुरुवार को भी मौसम इसी प्रकार का बने रहने का अनुमान है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments