HomeUncategorizedउत्तराखण्ड के पूर्व सीएम की तबीयत बिगड़ने पर दून के एक अस्पताल...

उत्तराखण्ड के पूर्व सीएम की तबीयत बिगड़ने पर दून के एक अस्पताल में भर्ती

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत की तबीयत बिगड़ गई है. जिसके बाद उन्हें देहरादून स्थित मैक्स हॉस्पिटल में कराया गया है.हरीश रावत को सीने में भारीपन और घबराहट की शिकायत के बाद उन्हें तत्काल अस्पताल में ले जाया गया. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा समेत कई कांग्रेस नेता अस्पताल पहुंचे हैं.

खबर के मुताबिक पूर्व सीएम हरीश रावत आज सुबह रामनगर हल्द्वानी के लिए निकले थे, तभी लच्छीवाला टोल प्लाजा के पास उनकी तबीयत बिगड़ने लगी. उन्हें अपच, उल्टी सीने में भारीपन और घबराहट महसूस होने लगी, जिसके बाद उनके साथ मौजूद लोग तत्काल देहरादून के मैक्स अस्पताल लेकर पहुंचे.

हरीश रावत का स्वास्थ्य सामान्य
हरीश रावत की तबीयत को देखते हुए डॉक्टरों ने उनका तत्काल चेकअप किया और फिर उन्हें जरूरी टेस्ट कराने की सलाह दी और अस्पताल में भर्ती कर लिया. इधर हरीश रावत के अस्पताल में भर्ती होने की खबर जैसे ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मिलनी शुरू हुई वो भी अस्पताल पहुंचने लगे. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा भी कार्यकर्ताओं के साथ उनका हालचाल जानने के लिए अस्पताल पहुंच गए.

अस्पताल पहुंचे करन माहरा
हरीश रावत की तबीयत फिलहाल ठीक बताई जा रही है. डॉक्टरों का कहना है कि उनका स्वास्थ्य ठीक है. आज शाम तक उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी सकती है. वहीं अस्पताल में उनके शुभचिंतकों का तांता लगना शुरू हो गया है. बता दें कि, करीब एक महीने पहले ही हरीश रावत एक सड़क हादसे का भी शिकार हो गए थे. उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई थी. इस हादसे में वो बाल-बाल बचे थे. एक्सीडेंट के वक्त वो कार की आगे की सीट पर बैठे थे. उनको अंदरुनी चोटें आईं थी. जिसके बाद उन्हें जौली ग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां दो दिन इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई थी.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments