Homeउत्तराखंडमंदिर दर्शन करने गई दो लड़कियों,नदी में बह गई दोनों की मौत

मंदिर दर्शन करने गई दो लड़कियों,नदी में बह गई दोनों की मौत

पौड़ी जिले के सतपुली में दुखद हादसा हुआ है। सतपुली के पास आज सुबह दंगलेश्वर महादेव मंदिर घाट पर स्नान करते समय दो लड़किया नदी में बह गईं। इस हादसे में दोनों की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, 26 और15 वर्षीय दोनों लड़कियां आसपास के गांवों की अन्य लड़कियों के साथ ही दंगलेश्वर मंदिर में जलाभिषेक के लिए गई थीं। इससे पहले वह वहां घाट पर नयार नदी में स्नान करने लगीं। इस दौरान उनका पैर फिसला और दोनों बह गईं।

लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। स्थानीय तैराकों ने दोनों की खोजबीन शुरू की तो दोनों घाट से एक किलामीटर दूर मिलीं। लेकिन तब तक 26 वर्षीय युवती की मौत हो चुकी थी। वहीं, किशोरी की हालत गंभीर देखते हुए उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments