Homeउत्तराखंडभीम आर्मी जिलाध्यक्ष समेत 40 पर मुकदमा, भीम आर्मी ने विरोध में...

भीम आर्मी जिलाध्यक्ष समेत 40 पर मुकदमा, भीम आर्मी ने विरोध में किया कोतवाली का घेराव

भाजपा नेता ओर उनके 5 वाहन पर हमला करने वाले आरोपियों के खिलाफ सिविल लाइन पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। बीजेपी ओबीसी मोर्चा के कोषाध्यक्ष रामकुमार चौधरी के विगत दिवस चार वाहनों में तोड़फोड़ की गई थी। इस हमले में 5 लोग घायल हुए थे। इस हमले का जिम्मेदार भाजपा नेता ने भीम आर्मी जिलाध्यक्ष बताया था। घायल रामकुमार ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की थी। वही पुलिस बल ने मौके पर जाकर घटनाक्रम की जानकारी ली और आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले, तो घटना सही पाई, इसके बाद पुलिस ने भीम आर्मी जिलाध्यक्ष समेत 40 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया।

ज्ञात रहे कि बृहस्पतिवार की सुबह डिफेंस कॉलोनी में भाजपा नेता राम कुमार चौधरी के घर पर कुछ मेहमान आये हुए थे। उनके साथ जैसे ही भाजपा नेता आरटीओ कार्यालय के पास पहुंचे, तभी भीम आर्मी कार्यकर्ता किरत सिंह ने अपने साथियों के साथ उनके चार वाहनों को रोककर हमला बोल दिया और उनके वाहनों में तोड़फोड़ की। इस घटना में 5 लोग घायल हुए थे, कोतवाली पुलिस ने राम कुमार चौधरी पुत्र चौहल सिंह निवासी डिफेंस कॉलोनी सिविल लाइन कोतवाली की तहरीर पर भीम आर्मी जिलाध्यक्ष कीरत सिंह व प्रवीण नौटियाल समेत 40 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने भीम आर्मी जिला अध्यक्ष कीरत निवासी मोहम्मदपुर, प्रवीण नौटियाल निवासी ढंडेरा समेत 30 40 कार्यकर्ताओं के खिलाफ लाठी-डंडे व तलवार से लैस होकर भाजपा नेता पर हमला करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही मारपीट व गाली गलौच और जान से मारने की धमकी देने का भी भीम आर्मी कार्यकर्ताओं पर आरोप है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर 147, 148, 323, 341, 427, 504, 506 आईपीसी में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए।

वहीं दूसरी ओर भीम आर्मी कार्यकर्ताओं पर दर्ज हुए मुकदमे की सूचना के बाद भीम आर्मी कार्यकर्ता रुड़की कोतवाली पहुंचे और घेराव किया। भीम आर्मी प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने कोतवाली का घेराव करते हुए सत्ता के दबाव में काम करने का आरोप लगाया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सत्ता के दबाव में पुलिस ने उनके जिलाध्यक्ष और कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज किए हैं। उन्होंने बताया कि कई दिन पूर्व उनके जिलाध्यक्ष की बाइक भाजपा नेता राम कुमार चौधरी की कार से टकरा गई थी, लेकिन वह मामला तभी निपट गया था। लेकिन बाद में भाजपा नेता ने खुद अपने ऊपर हमला कराकर भीम आर्मी कार्यकर्ताओं पर झूठा मुकदमा दर्ज करा रहे हैं। यदि यह झूठा मुकदमा वापस नहीं हुआ, तो बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कोतवाली में बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होंग

ब्यूरो रिर्पोट

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments