Homeउत्तराखंडउत्तराखंड:फैक्ट्री मेंआग लगने से आग मै जलकर चौकीदार की मौत

उत्तराखंड:फैक्ट्री मेंआग लगने से आग मै जलकर चौकीदार की मौत

रुड़की के गुलाब नगर में देर रात बड़ा हादसा हो गया। हादसे में कारखाने में काम कर रहे चौकीदार की जलकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची फायर सर्विस की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से पास के ही एक मकान में भी दरारें आ गई। गनीमत रही कि आग की लपटों से आसपास के घरों को बचा लिया गया।

जानकारी के अनुसार, गुलाब नगर मोहल्ले में सरफराज पुत्र कय्यूम का ड्राइंग इंस्ट्रूमेंट का सामान बनाने का एक कारखाना है। कारखाने में बुधवार देर रात अचानक आग लग गई। जिसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आप पर काबू नहीं पाया जा सका। दखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया।

आग बुझाने के लिए मंगलौर और भगवानपुर से दमकल की गाड़ियों को बुलाना पड़ा। इस बीच आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठता देख आसपास के घरों में रहने वाले लोग दहशत में आए गए और घर से बाहर निकल आए। वहीं दमकल की गाड़ियों ने गुरुवार सुबह तक आग पर काबू पाया। इस बीच कारखाने से धमाके की आवाज ही निकलती रही, जबकि कारखाने में मौजूद चौकीदार की जिंदा जलकर मौके पर ही मौत हो गई।

कारखाने में रखा सिलेंडर भी फटा

बताया जा रहा है कि कारखाने में पांच किलो का गैस सिलेंडर भी था जो फट गया। गंगनहर कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्या पाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। मामले की जांच की जा रही है।

ब्यूरो रिर्पोट

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments