Homeउत्तराखंडमल्लिकार्जुन खडगे के शशि थरूर को हरा कर कांग्रेस अध्यक्ष पद पर...

मल्लिकार्जुन खडगे के शशि थरूर को हरा कर कांग्रेस अध्यक्ष पद पर विजयी

कांग्रेस के नए अध्यक्ष मलिकार्जुन खडगे चुनाव जीत गए हैं। मल्लिकार्जुन खड़गे ने शशि थरूर को अध्यक्ष पद के चुनाव में हरा दिया है। इस चुनाव में खड़के को 7897 वोट मिले, जबकि उनके सामने अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहे शशि थरूर को मात्र 1072 वोट मिले। वहीं 416 वोट अमान्य हो गए। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए 17 अक्टूबर को वोटिंग हुई थी, जिसमें कुल 9385 डेलिगेट्स ने वोट डाले थे। कांग्रेस को 24 साल बाद गांधी परिवार से बाहर का अध्यक्ष मिला। इससे पहले सीताराम केसरी गैर गांधी अध्यक्ष रहे, मलिकार्जुन की जीत के बाद मतगणना एजेंट गौरव गोगोई ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक पल है। हमें गर्व है कि इतने लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव कराया गया। हम सोनिया गांधी के प्रति भी आभार महसूस करते हैं, जिन्होंने मुश्किल समय में पार्टी की कमान संभाली। वोटों की गिनती की प्रक्रिया के बीच शशी थरूर ने ट्वीट कर कहा कि मैं धन्यवाद करता हूं उन सभी का, जिन्होंने इस इवेंट को ऐतिहासिक बनाया।

भारत जोड़ो यात्रा पर निकले राहुल गांधी ने बुधवार को आंध्र प्रदेश में पत्रकार वार्ता की। इस दौरान जब मीडिया ने कांग्रेस में उनकी भूमिका को लेकर सवाल किया, तो राहुल ने जवाब दिया कि खड़े जी से पूछो, वही मेरा रोल तय करेंगे। भारत जोड़ो यात्रा में आंध्रप्रदेश पहुंचे राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेश अकेली ऐसी पार्टी है, जिसमें इलेक्शन होता है और उसका अपना एक इलेक्शन कमिशन है। मैंने कांग्रेश इलेक्शन कमेटी के चेयरमैन मधुसूदन मिस्त्री के साथ काम किया। वह काफी स्पष्ट वक्ता है। सारे मसले उनकी नजर में लाए गए और वहीं एक्शन लेंगे। हर कोई कांग्रेस में चुनाव के बारे में पूछता है। मुझे कांग्रेश पर फक्र है जिसमें ओपन और ट्रांसपेरेंट चुनाव हो रहे हैं। दूसरी पार्टियों के भीतर चुनाव में इंटरेस्ट क्यों नहीं लेते। चाहे वह भाजपा हो या क्षेत्रीय पार्टियां। काउंटिंग के दौरान थरूर के चीफ इलेक्शन कैंपेन सलमान सोज ने उत्तर प्रदेश, पंजाब और तेलंगाना में वोटिंग से पहले व पोलिंग के दौरान और मतगणना के बाद गड़बड़ियों का आरोप लगाया। सोज ने कहा कि हमने इसके बारे में पार्टी के चुनाव प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री को बता दिया है।

ब्यूरो रिर्पोट

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments