Homeउत्तराखंडकुमारविश्वास की कविता के साथ मनाया यूईटीआर का प्रथम वार्षिकोत्सव व संस्थापक...

कुमारविश्वास की कविता के साथ मनाया यूईटीआर का प्रथम वार्षिकोत्सव व संस्थापक जेसी जैन का जन्मिदन

रुड़की हरिद्वार रोड़ स्थित कोर कॉलेज में विश्व विख्यात कवि/शायर कुमार विश्वास ने अपनी शायरी/कविताओं से देर रात तक समां बांधे रखा, जिससे प्रांगण में मौजूद तमाम लोग मंत्रमुग्ध हो गए। कुमार विश्वास ने अपनी कविताओं के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों पर भी कई कटाक्ष किए।

कोर कॉलेज के संस्थापक जेसी जैन के जन्मदिन और कोर कॉलेज के यूइटीआर के प्रथम वार्षिकोत्सव को कॉलेज प्रांगण में धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर देश के मशहूर कवि कुमार विश्वास, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, विधायक प्रदीप बत्रा समेत सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोगों के साथ ही कॉलेज के छात्र-छात्राएं शामिल हुए। कोर कॉलेज द्वारा यूइटीआर के प्रथम वार्षिकोत्सव पर कॉलेज में कई रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस दौरान प्रसिद्ध कवि/शायर कुमार विश्वास की कविताओं ने कार्यक्रम में समां बांध दिया। कार्यक्रम में पहुंचे कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कोर कॉलेज के संस्थापक जेसी जैन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। साथ ही बताया कि डॉ. कुमार विश्वास की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक अलग ही छवि है। कार्यक्रम में उनके द्वारा देशभक्ति, श्रीराम, राजनीति तथा सामाजिक जीवन के बारे में अपनी कविताओं के माध्यम से इंजीनियरिंग के छात्रों को उनके भविष्य के चिंतन को समझाया गया। जिसे श्रोताओं ने काफी सराहा। उन्हांेने कहा कि क्योंकि श्रीराम को कुछ पार्टियों द्वारा काल्पनिक बताया गया था, वहीं राजनीतिक और नेताओं पर कविता के माध्यम से कटाक्ष करने की बात पर प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि कवि सबसे ज्यादा कटाक्ष करता है, तो वह राजनीतिक लोगों पर ही करता है। यह उनका अपना विषय है। वहीं अपने 75वें जन्मदिन के अवसर पर कोर कॉलेज के संस्थापक जेसी जैन ने जन्मदिन की बधाई देने वाले तमाम अतिथियों, गणमान्य लोगों व छात्र-छात्राओं का आभार जताया और कहा कि आज कॉलेज में यूइटीआर का पहला वार्षिक उत्सव बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कुमार विश्वास जो देश-विदेश में अपना एक अलग ही स्थान रखते हैं, अपनी कविताओं के माध्यम से कई विषयों पर मुखरता से बोले। वहीं कॉलेज के छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य के लिए जेसी जेन ने कई टिप्स भी दिए। कहा कि जीवन में जो भी सोचो, अपनी सीमा के अंदर सोचो और जो कार्य करने के लिए सोच लिया, तो फिर पीछे मत हटो। क्योंकि आज के टेक्निकल दौर में समय के साथ चलना जरूरी हैं तभी अच्छा मुकाम मिल सकता है। यूइटीआर के पहले वार्षिक उत्सव में कौर कॉलेज के छात्र-छात्राओं को कुमार विश्वास द्वारा कविताओं के माध्यम से देश के निर्माण में कैसे भागीदार बने, इसे लेकर टिप्स दिए गये, तो वही कौर कॉलेज के संस्थापक जेसी जैन ने छात्र-छात्राओं को टेक्नोलॉजी के इस दौर में समय के साथ चलने की नसीहत दी। जिससे छात्र- छात्राएं अपना भविष्य उज्जवल कर सके।
ब्यूरो रिर्पोट

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments