Homeउत्तराखंडपुलिस ने किया 6.19 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

पुलिस ने किया 6.19 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

हरिद्वार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत गठित पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान बुधवार की रात्रि में ग्राम भारापुर तिराहे से सहदेवपुर जाने वाले रास्ते से एक स्कूटी सवार आरोपी को पकडा गया, जिसके कब्जे से 6.19 ग्राम स्मैक बरामद हुआ। इसके अलावा 11,150 रुपये की नगदी व एक मोबाईल भी बरामद किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम आकाश मेहरा पुत्र बृजेश मेहरा निवासी गुजोवाली थाना रायवाला देहरादून बताया। बाद में आरोपी के विरूद्ध थाना बहादराबाद पर धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा पंजीकृत करने के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस टीम में एसआई हेमदत्त भारद्वाज, विपिन सकलानी, अमित भट्ट, दिनेश चौहान आदि शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments