Homeउत्तराखंडउत्तराखण्ड:एसएससी घोटाले के दोषियों की सीएम ने दिए संपत्ति को जब्त करने...

उत्तराखण्ड:एसएससी घोटाले के दोषियों की सीएम ने दिए संपत्ति को जब्त करने के आदेश

देहरादून मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा सचिवालय में अपने कार्यालय कक्ष में यूकेएसएससी में भर्ती घोटाले के संबंध में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की गई। बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस की जांच में और तेजी लाई जाए और दोषियों को चिन्हित कर उनकी गिरफ्तारी, अवैध संपत्ति को जब्त करने और गैंगस्टर एक्ट व पीएमएलए में कार्यवाही की जाए। सीएम ने कहा कि जिन परीक्षाओं में गड़बड़ी के साक्ष्य मिले हैं, उन्हें निरस्त कर नए सिरे से चयन प्रक्रिया शुरु की जाए। जो परीक्षाएं साफ सुथरे ढंग से गतिमान हैं, उन्हें सुचारू रुप से समय पर संपन्न कराया जाए। जिन परीक्षाओं के माध्यम से दागी व्यक्तियों को नियुक्ति मिली है, उनकी नियुक्ति निरस्त कर उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाए। यूकेएसएससी को सुचारू रूप से चलाने के लिए वहां यथाशीघ्र एक अध्यक्ष की नियुक्ति की जाए। मुख्यमंत्री ने भर्ती प्रक्रिया में उजागर हुई कमियों पर कड़ा रुख अपनाते हुए सभी दोषियों को जल्द से जल्द सजा दिलवाने पर बल दिया। साथ ही साथ सभी विभागों में व्याप्त रिक्तियों को स्वच्छ एवं पारदर्शी तरीके से यथाशीघ्र भरने हेतु सरकार की मंशा स्पष्ट की। बैठक में मुख्य सचिव डॉ. सुखबीर सिंह संधू, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, विशेष प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री अभिनव कुमार व सचिव मुख्यमंत्री शैलेश बगौली उपस्थित रहे।
ब्यूरो रिर्पोट

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments