Homeउत्तराखंडसैनी महापंचायत संगठन में बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधा रक्षासूत्र

सैनी महापंचायत संगठन में बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधा रक्षासूत्र

सैनी महापंचायत संगठन द्वारा रक्षा बंधन पर्व भगवानपुर क्षेत्र के एक रेस्टोरेंट में हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस दौरान बहनों ने भाईयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उनकी आयु की कामना की, वहीं भाईयों ने भी बहनों की सुरक्षा का प्रण लिया।सैनी महापंचायत द्वारा पिछले कई वर्षों से एक पहल की गई, जिन बहनों के भाई नहीं है, उन बहनों के लिए संगठन द्वारा सामूहिक रक्षाबन्धन पर्व का आयोजन कर उनसे राखी बंधवाई गई। इस मौके पर संगठन के राष्ट्रीय प्रभारी बॉक्सर जतिन सैनी ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी उन्होंने अपनी कलाई पर राखी बंधवा कर माताओं -बहनों की सुरक्षा का संकल्प लिया। साथ ही कहा भविष्य में भी वह रक्षाबंधन पर्व पर सामूहिक कार्यक्रम के तहत बहनों से राखी बंधवायेंगे। ताकि किसी भी बहन को त्यौहार पर भाई की कमी महसूस न हो सके। उन्होंने बताया कि प्रदेश के कई स्थानों पर संगठन द्वारा इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके बाद हरियाणा, राजस्थान एवं अन्य राज्यों में भी ऐसे ही कार्यक्रम किए जाएंगे। कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय प्रभारी जतिन सैनी, राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनू मूंछ सैनी, सोनू सैनी बागपत, उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष अंकित सैनी, प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा सुषमा सैनी, प्रदेश महासचिव महिला मोर्चा रुबी सैनी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष हरिद्वार नीरू सैनी, महिला मोर्चा जिला महासचिव रजनी सैनी, जिलाध्यक्ष रुड़की मानसी सैनी, जिला सोशल मीडिया प्रभारी शैली सैनी, प्रदेश संगठन मंत्री मास्टर मौजूदरहें

ब्यूरो रिर्पोट

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments