Homeउत्तराखंडउत्तराखंड: मै कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, पिछले 24 घंटे की स्थिति नए...

उत्तराखंड: मै कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, पिछले 24 घंटे की स्थिति नए मामले

देहरादून: कोरोना फिर से रफ्तार पकड़ रहा है। रोजाना नए मामलों की संख्या में इजाफा हो रहा है। राज्य में 24 घंटे के भीतर प्रदेश में 331 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि 237 मरीज ठीक हुए हैं। वहीं, एक मरीज की मौत हुई है।

सक्रिय मरीजों की संख्या भी 1800 से ऊपर पहुंच गई है। प्रदेश में फिलहाल 1835 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है। जबकि गुरुवार को प्रदेश में 1748 सक्रिय मरीज थे। 2221 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।

देहरादून जिले में सबसे ज्यादा 136, हरिद्वार में 20, नैनीताल में 53, अल्मोड़ा में छह, बागेश्वर में दो, चमोली में सात, चंपावत में एक, पौड़ी में आठ, पिथौरागढ़ में चार, रुद्रप्रयाग में 34, टिहरी में व उत्तरकाशी में 11-11 और ऊधमसिंह नगर में 38 संक्रमित मरीज सामने आए हैं। वहीं, प्रदेश की रिकवरी दर 94.31 प्रतिशत और संक्रमण दर 12.97 प्रतिशत दर्ज की गई

ब्यूरो रिर्पोट

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments