HomeUncategorizedबिहार में रेल विभाग की लापरवाही से ट्रेन भूल गई रास्ता

बिहार में रेल विभाग की लापरवाही से ट्रेन भूल गई रास्ता

समस्तीपुर। बिहार में एक ट्रेन रास्ता भूल गई। मामला बीते गुरुवार का है. बरौनी से समस्तीपुर के लिए खुली अमरनाथ एक्सप्रेस (Amarnath Express) समस्तीपुर की जगह विद्यापतिनगर पहुंच गई. गुवाहाटी से जम्मूतवी जा रही 15653 अप अमरनाथ एक्सप्रेस गुरुवार तड़के बरौनी से खुली थी. इस मामले में रेलवे ने लापरवाही को लेकर बछवाड़ा स्टेशन के दो एएसएम को निलंबित कर दिया है। इस मामले की जानकारी के बाद सोनपुर रेल मंडल के अधिकारियों के बीच हड़कंप मच गया था।

विद्यापतिनगर पहुंच चुकी ट्रेन को आनन-फानन में वापस बछवाड़ा लाया गया। इसके बाद उसे समस्तीपुर के लिए रवाना किया गया. इस दौरान करीब एक घंटे लग गए. सोनपुर के डीआरएम नीलमणि ने बछवाड़ा स्टेशन के सहायक स्टेशन मास्टर कुंदन कुमार व सुरज कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए इस मामले में जांच का आदेश दिया है. सोनपुर रेलमंडल के डीआरएम ने कहा कि यह बड़ी लापरवाही है रिपोर्ट आने के बाद जिन-जिन लोगों पर जवाबदेही तय होगी उनपर कार्रवाई होगी. दो लोगों को फिलहाल निलंबित किया गया है। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments