Homeउत्तराखंडएचआरडीए,टीम ने अवैध कॉलोनियों को किया सील आन्नेकी हेत्तमपुर में

एचआरडीए,टीम ने अवैध कॉलोनियों को किया सील आन्नेकी हेत्तमपुर में

जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण विनय शंकर पाण्डेय के आदेशों के क्रम में हरिद्वार- रूड़की विकास प्राधिकरण द्वारा लगातार कई अवैध सम्पत्तियों को सील करने, व अवैध निर्माण को ढहाने तथा अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त करने की कार्रवाई जारी है उसी सिलसिले में शुक्रवार को भी अवैध कालोनियों को सील करने की कार्रवाई की गयी। सचिव हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण उत्तम सिंह चौहान ने बताया कि आन्नेकी हेतमपुर हरिद्वार में रामवीर सिंह द्वारा की गयी अवैध प्लॉटिंग एवं इन्द्रजीत अरोडा द्वारा आन्नेकी हेतमपुर हरिद्वार में विकसित अवैध कॉलोनी को अधिशासी अभियंता माधवानंद जोशी, सहायक अभियंता पंकज पाठक, अवर अभियंता त्रिपन सिंह पंवार, अवर अभियन्ता आकाश जगूडी व् स्टाफ की टीम द्वारा सील करने की कार्यवाही की गयी। जिलाधिकारी उपाध्यक्ष एचआरडीए ने कहा है कि भविष्य में जो भी अवैध प्लाटिंग अवैध निर्माण आदि में लिप्त पाये जायेगे, उनके खिलाफ इसी तरह नियमानुसार सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी।
ब्यूरो रिर्पोट

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments