Homeउत्तराखंडखेत मै घास काटने गई महिला से आरोपी ने की अभद्रता, पुलिस...

खेत मै घास काटने गई महिला से आरोपी ने की अभद्रता, पुलिस से शिकायत

ब्यूरो रिर्पोट भगवानपुर थाना क्षेत्रान्तर्गत फरकपुर डाडा पट्टी में एक महिला ने थानाध्यक्ष के साथ ही चौकी इंचार्ज मंडावर को लिखित शिकायत में बताया कि वह शाम के करीब पांच बजे अपने खेत में घास लेने गई थी, तभी महीपाल पुत्र शेर सिंह निवासी फरकपुर वहां पहूंचा तथा जिन पेड़ों पर हमारा विवाद चल रहा हैं, वह वहां घास काट रही थी, तभी महीपाल ने आकर मेरे साथ अभद्रता करते हुए गाली-गलौच शुरू कर दी और मेरे कपड़े भी फाड़ डाले। जैसे-तैसे मैं जान बचाकर घर आ गई। शाम के समय मेरे देवर व पति घर पहुचे, तो मैंने उन्हें सभी बातें बताई। इससे पहले हम कुछ करते, तभी मेरे देवर को नरेन्द्र पुत्र सरजीत घर से बुलाकर महीपाल के घर ले गया और वहां पहले से ही महीपाल पुत्र शेर सिंह, दीपक पुत्र महीपाल, संदीप पुत्र राजेन्द्र ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि अगर अपनी भाभी की बात किसी को बताई, तो तुम्हें जान से मार दिया जायेगा। पीड़ित ने पुलिस से गुहार लगाते हुए उक्त लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। यह मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ हैं

ब्यूरो रिर्पोट

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments